श्रीलंका क्रिकेट टीम को एशिया कप से पहले तगड़ा झटका लगा है। उसके स्टार खिलाड़ी और टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल एशिया कप के से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी सोमवार को आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी।
श्रीलंका क्रिकेट ने अब चांदीमल की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को स्क्वाड में शामिल किया है। गौरतलब है कि चांदीमल श्रीलंका टी-20 लीग के दौरान उंगली में चोट लगी थी। जिसके कारण उन्हें आराम करने की और दरकार है। शायद ये एक वजह हो सकता है एशिया कप से बाहर होने का। वहीं, निरोशन डिकवेला पहले से ही स्टैंडबाई मोड पर थे।
बता दें कि एशिया कप 2018 का आगाज 15 सितंबर से यूएई में होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। 17 सितंबर को श्रीलंका टीम अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा लीग मैच खेलेगी। इसके अलावा 19 सितंबर को भारत-पाकिस्तान आपस में एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
एशिया कप के लिए श्रीलंका टीम:
एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला, दानुष्का गुनाथिलका, थिसारा परेरा, दसुन शानका, धनंजया डी सिल्वा, अकिला दनंजया, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मांथा चमेरा और लसिथ मलिंगा।