फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAvsSL: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस नई जर्सी में खेलेगा श्रीलंका, बोर्ड ने शेयर की तस्वीर 

Wed, 23 Dec 2020 10:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
विज्ञापन
बदल गई श्रीलंकाई टेस्ट टीम की जर्सी - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंकाई टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नई जर्सी में नजर आएगी। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बुधवार को टीम की नई जर्सी का अनावरण किया। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नई जर्सी की तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन


बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा, 'पहली बार श्रीलंका पुरुषों की टेस्ट टीम की जर्सी में सामने की तरफ स्पॉन्सर का लोगो होगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर राजस्व घाटे से उबरने में मदद के लिए एक उपाय के रूप में ऐसा किया गया। बता दें कि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें