फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करुणारत्ने ने मनाया 50वें टेस्ट का जश्न, शतक जमाकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

Fri, 13 Jul 2018 05:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिमुथ करुनारत्ने
विज्ञापन

ओपनर दिमुथ करुणारत्ने की नाबाद (158) शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 287 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने पर मात्र 4 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। 

विज्ञापन


डीन एल्गर 4 रन बनाकर क्रीज पर थे। केशव महाराज को अभी खाता खोलना है। इससे पहले करुणारत्ने ने अपने 50वें मैच में करियर का आठवां शतक लगाकर टीम को चुनौतीजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

176 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद करुणारत्ने ने सुरंगा लकमल (10) के साथ नौवें विकेट के लिए 48 और लक्षण संदाकन (25) के साथ दसवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। करुणारत्ने ने अपनी पारी में 222 गेंदों का सामना कर 13 चौके और एक छक्का जड़ा। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कैगिसो रबादा ने चार और तबरेज शमशी ने तीन विकेट चटकाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें