फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा- 'टी-10 को बढ़ावा क्रिकेट के लिए खतरनाक'

Sun, 17 Nov 2019 09:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी ने कहा कि अगर क्रिकेट मैचों को 20 ओवर से कम किया गया और टी-10 जैसे प्रारूप को बढ़ावा दिया गया तो यह इस खेल के लिए अच्छा नहीं होगा। बाएं हाथ के 71 साल के दोशी ने भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 एकदिवसीय खेले हैं। 

विज्ञापन


न्होंने टी10 प्रारुप के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'मेरा मानना है कि इस खेल की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए इसे टी-20 प्रारूप से छोटा नहीं किया जाना चाहिए। एक बार जब आप इसे कम करते हैं तो आपको खेल को लेकर कुछ समझौता करना होगा। मुझे लगता है कि उस समझौते से खेल काफी प्रभावित होगा।' 

इस कार्यक्रम में आस्ट्रेलियाई अंपायर साइमन टाफेल और कमेंटेटर आशीष रे भी शामिल थे। दोशी ने टी-20 से प्रभावित छोटे प्रारूप को लेकर कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिनका एक्शन खराब है वह भी मैन आफ द मैच बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें