दिग्वेश ने किया आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन
प्रियांश जब आउट होने के बाद पवेलियन की ओर जा रहे थे तो दिग्वेश ने उन्हें लेटर राइटिंग का इशारा किया था। बीसीसीआई ने इसे आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन माना और दिग्वेश पर जुर्माना लगाया। पंजाब किंग्स ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। आईपीएल ने बयान में बताया, दिग्वेश ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.5 के लेवल एक के आरोप और मैच रेफरी द्वारा लगाए जुर्माने को स्वीकार किया। लेवल एक के उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Points Table: दूसरे स्थान पर पहुंचा पंजाब किंग्स, केकेआर 10वें नंबर पर खिसका; जानें अंक तालिका का हाल
लखनऊ ने इस मुकाबले में पंजाब के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था। पंजाब की पारी के तीसरे ओवर के दौरान दिग्वेश ने शॉर्ट गेंद की जिस पर प्रियांश आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने प्रियांश का कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया था। प्रियांश ने नौ गेंदों पर आठ रन बनाए थे। इसी के बाद दिग्वेश ने विवादित तरीके से जश्न मनाया। मालूम हो कि दिग्वेश और प्रियांश दिल्ली टी20 लीग में एक ही टीम के लिए खेलते हैं।