फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shami: क्या शमी ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से किया था इनकार? टीम में वापसी पर नए खुलासे से मचा बवाल, जानें मामला

Mon, 10 Nov 2025 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

35 साल के शमी ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में 93 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक का दोबारा टेस्ट क्रिकेट में खेलना मुश्किल लग रहा है और उनकी वनडे टीम में भी नीली जर्सी पहनने की संभावना कम ही दिख रही है।
विज्ञापन
शमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर खबरें चर्चा में है। शमी 2023 वनडे विश्व कप के बाद पहली बार इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते दिखे थे। हालांकि, उसके बाद से वह तीनों प्रारूप में फिर से टीम से गायब हैं। जब भी उनसे वापसी को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने नाम लिए बिना चयनकर्ताओं पर निशाना साधा। हालांकि, अब उनको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शमी ने खुद ही इंग्लैंड दौरे पर जाने से इनकार किया था। इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

शमी का दोबारा टेस्ट क्रिकेट में खेलना मुश्किल
35 साल के शमी ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में 93 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक का दोबारा टेस्ट क्रिकेट में खेलना मुश्किल लग रहा है और उनकी वनडे टीम में भी नीली जर्सी पहनने की संभावना कम ही दिख रही है। वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए ऐसी संभावना नहीं लगती है कि शमी तीनों प्रारूपों में अब तक खेले गए 197 अंतरराष्ट्रीय मैचों में और मैच जोड़ पाएंगे।

टेस्ट टीम की दौड़ में भी पिछड़ते दिख रहे शमी
भारत की टेस्ट टीम में प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप के रूप में अच्छे विकल्प हैं और ऐसे में शमी दौड़ में पिछड़ते दिख रहे हैं। ऐसा लगता है कि उनके लिए अब एकमात्र विकल्प वनडे क्रिकेट ही बचा है। अगला वनडे विश्व कप 2027 में होगा और तब तक शमी 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम एक उम्रदराज तेज गेंदबाज को की टीम में रखने का जोखिम नहीं उठाएगी क्योंकि शमी का करियर चोटों से जुड़ा रहा है, जिसमें घुटने की समस्या भी शामिल है।

'चयन समिति इंग्लैंड में उनकी सेवाएं लेने के लिए बेताब थी'
शमी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्होंने खुलकर कहा है कि चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बातचीत नहीं की है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र हालांकि ऐसा नहीं मानते हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'कई बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोगी स्टाफ ने शमी का हालचाल जानने के लिए फोन किया है। चयन समिति इंग्लैंड में उनकी सेवाएं लेने के लिए बेताब थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन टेस्ट से ज्यादा नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड की परिस्थितियों में कौन उनके स्तर का गेंदबाज नहीं चाहेगा।' भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था।

'नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए'
पता चला है कि चयन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने शमी को कई संदेश भेजकर उनकी फिटनेस के बारे में पूछताछ की और उनसे कैंटरबरी या नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की तरफ से कम से कम एक मैच खेलने का अनुरोध किया। इसका उद्देश्य यह पता करना था कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। ऐसा समझा जाता है कि इस तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि उन्हें अभी भी अपना कार्यभार बढ़ाना है और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

'यह कहना कि शमी से कोई बातचीत नहीं हुई, गलत'
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इसलिए यह कहना कि शमी से कोई बातचीत नहीं हुई, पूरी तरह सच नहीं है। चिकित्सा टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी है और यह भी देखना है कि उनका शरीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कठिनाइयों को झेलने में सक्षम है या नहीं।' इस समय शमी को लग सकता है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, इसका फैसला केवल राष्ट्रीय चयनकर्ता ही कर सकते हैं।

शीर्ष स्तर की क्रिकेट में खेलने के लिए शमी की फिटनेस को लेकर भी कुछ सवाल हैं क्योंकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पैल करने पड़ सकते हैं जबकि वर्तमान समय में वह रणजी ट्रॉफी में अधिकतर छोटे स्पैल में गेंदबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें