फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: हार्दिक पांड्या की वापसी की वजह से रिंकू सिंह हुए बाहर? इरफान पठान की टिप्पणी ने नई बहस छेड़ी

Sat, 06 Dec 2025 03:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ दिसंबर को कटक में होगी और इसी सीरीज से हार्दिक की कप्तानी और टीम कॉम्बिनेशन की दिशा साफ होगी।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद एक बड़ा सवाल उठा कि क्या हार्दिक पांड्या की वापसी ने रिंकू सिंह की जगह छीन ली? इसी मुद्दे पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

'हार्दिक वापस, रिंकू बाहर'
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि रिंकू का टीम से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण जरूर है, लेकिन यह फैसला पहले से अनुमानित था। इरफान पठान ने कहा, 'हार्दिक पांड्या वापस आ गए हैं, इसलिए रिंकू सिंह बाहर हुए। यह दुखद है, लेकिन साफ था कि जैसे ही हार्दिक फिट होंगे, वह टीम में जगह बनाएंगे। यह टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग 90 से 95 प्रतिशत तय स्क्वॉड है।'

रिंकू सिंह पिछले एक साल से टीम में फिनिशर के विकल्प के रूप में उभर रहे थे। उन्होंने भारत के लिए 35 मैचों में 42.30 की औसत और 161.76 की स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। साथ ही वह बेहतरीन फील्डर भी हैं, इसलिए फैंस उनकी अनदेखी से नाराज हैं।

गंभीर की सोच में बदलाव या टीम कॉम्बिनेशन?
मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने रिंकू की जगह शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि टीम बैलेंस और ऑलराउंडर ऑप्शन की वजह से यह फैसला लिया गया।

'हार्दिक की भूमिका होगी अहम'
हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के बाद चोट के कारण क्रिकेट से दूर थे। हाल ही में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की। इरफान पठान मानते हैं कि हार्दिक की फिटनेस और ऑलराउंड क्षमता भारत की रणनीति का बड़ा हिस्सा होगी। उन्होंने कहा, 'हार्दिक की वापसी से भारत के पास बैलेंस आया है। विश्व कप में हार्दिक और उनके साथ एक और मजबूत फिनिशर भारत की सफलता तय करेगा।'
विज्ञापन

बॉलिंग कॉम्बिनेशन पर भी बोले इरफान
उन्होंने भारत की संभावित गेंदबाजी के बारे में भी अपनी राय दी। इरफान बोले, 'भारत को यह तय करना होगा कि क्या बुमराह, हार्दिक, शिवम दुबे तीनों खेलेंगे और उनके साथ अक्षर, कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती जैसे तीन स्पिनर होंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें