फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs IND: आखिरी वन-डे जीतकर भारत ने बचाई साख, सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम

Wed, 02 Dec 2020 05:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:26 PM, 02-Dec-2020

आईपीएल की खोज नटराजन ने अपने पहले ही स्पैल में मार्नस लाबुशेन (सात) को आउट किया। वहीं मोहम्मद शमी की जगह आए ठाकुर ने पिछले दोनों मैचों में शतक जमाने वाले स्टीव स्मिथ (सात) को विकेट के पीछे लपकवाया। मोजेस हेनरिक्स (22) और कप्तान आरोन फिंच (75) ने 51 रन की साझेदारी की जिसे ठाकुर ने तोड़ा और हेनरिक्स को आउट किया। बीच के ओवरों में कुलदीप यादव ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने पहला वन-डे खेल रहे कैमरन ग्रीन (21) का विकेट भी लिया। मैक्सवेल और एलेक्स कारे ने इसके बाद डटकर खेला । ऐसा लग रहा था कि दोनों टीम को जीत तक ले जायेंगे लेकिन कारे अहम मौके पर रन आउट हो गए ।

05:19 PM, 02-Dec-2020

डेब्यूटेंट टी नटराजन ने दो और शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए, लेकिन बुमराह ने मैक्सवेल का अहम विकेट लेकर भारत को मैच में लौटाया, उन्होंने 9.3 ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। मैक्सवेल ने 38 गेंद में 59 रन बनाए और वह ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप की ओर ले जाते दिख रहे थे, लेकिन बुमराह ने शानदार यार्कर पर उन्हें पवेलियन भेजा, इससे पहले भारतीय टीम में चार बदलाव किये गए थे और गेंदबाजी आक्रमण बदला हुआ था।

05:11 PM, 02-Dec-2020

विराट ने भी मैच में संघर्षपूर्ण अर्धशतक लगाया। इस पारी में 23 रन बनाते ही कोहली सबसे तेज 12 हजार एकदिवसीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा। कोहली, पांड्या और जडेजा के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज सपाट पिच पर खुलकर नहीं खेल सका।

विज्ञापन
05:07 PM, 02-Dec-2020

भारत ने दिया था 303 रन का लक्ष्य

शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को पांच विकेट पर 302 रन तक पहुंचाया था। पांड्या ने 76 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए जबकि जडेजा 50 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच रिकॉर्ड 150 रन की साझेदारी भी हुई। दोनों ने भारतीय पारी को शुरूआती दबाव से निकाला। पांड्या और जडेजा 32वें ओवर में साथ आए और छठे विकेट के लिए 150 रन की अटूट साझेदारी करके खेल की तस्वीर बदल दी।

05:03 PM, 02-Dec-2020

भारत ने 13 रन से जीता मैच

हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी के बाद गेंदबाजों के संघर्षपूर्ण खेल के बूते भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम मैच में मात दी। कैनबरा में खेले गए इस मैच में फतह के साथ भारत ने अपनी साख भी बचाई। ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो वन-डे जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका था।
 

विज्ञापन
05:00 PM, 02-Dec-2020

बुमराह ने लिया आखिरी विकेट

सात गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे एडम जंपा को बुमराह ने 49.3 ओवर में क्लीन बोल्ड कर मैच भारत के नाम किया।

04:55 PM, 02-Dec-2020

आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए

शार्दुल ठाकुर ने अपने आखिरी ओवर में छह रन दिए।

04:51 PM, 02-Dec-2020

अब भारत को दो ओवर में 21 रन चाहिए

गेंद शार्दुल ठाकुर के पास

04:46 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा

टी नटराजन ने अपने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया की जीत तय कर दी। कंगारुओं की आखिरी उम्मीद एश्टन एगर को कवर्स पर कुलदीप यादव द्वारा कैच आउट करवाया। 48 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 282/9 एडम जंपा (2) और जोश हेजलवुड (2)

04:43 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट गिरा

शार्दुल ठाकुर ने 47वें ओवर की आखिरी बॉल पर सीन एबॉट को अपनी बाउंसर पर विकेट के पीछे लपकवाया। ओवर से चार रन और एक विकेट। अब तीन ओवर में 25 रन चाहिए। 47 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 278/8 एश्टन एगर (28)

04:37 PM, 02-Dec-2020

24 गेंदों में 29 रन चाहिए

नटराजन की जोरदार वापसी। 46 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 274/7 एश्टन एगर (26) और सीन एबॉट (2)

04:32 PM, 02-Dec-2020

बुमराह ने किया मैक्सवेल को गुमराह

37 गेंद में 59 रन बनाकर खेल रहे ग्लैन मैक्सवेल का बड़ा विकेट जसप्रीत बुमराह ने दिलाया। ओवर से महज छह रन और विकेट। अब पांच ओवर में 33 रन चाहिए।
 

04:29 PM, 02-Dec-2020

अंतिम 36 गेंदों में 39 रन चाहिए

04:23 PM, 02-Dec-2020

नटराजन की बेदम पिटाई

डेब्यू कर रहे इस पेसर के आठवें ओवर से 18 रन आए। मैक्सवेल ने एक छक्का, एक चौका तो एश्टन एगर ने भी एक बाउंड्री लगाई। 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 264/6 ग्लेन मैक्सवेल (58) और एश्टन एगर (21)

04:18 PM, 02-Dec-2020

मैक्सवेल की सीरीज में दूसरी फिफ्टी

04:13 PM, 02-Dec-2020

खतरनाक है यह ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी

04:08 PM, 02-Dec-2020

मैक्सवेल को आउट करना होगा

40 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 227/6 ग्लेन मैक्सवेल (36) और एश्टन एगर (8)

03:59 PM, 02-Dec-2020

इस तरह आउट हुए थे कैरी

03:52 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

एलेक्स कैरी 42 गेंदों में 38 रन बनाकर रन आउट। बेहद नाजुक समय पर कंगारुओं ने यह विकेट गंवाया। 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 2117/6 ग्लेन मैक्सवेल (27) और एश्टन एगर (1)

03:47 PM, 02-Dec-2020

मैक्सवेल के लगातार दो छक्के

रवींद्र जडेजा के इस ओवर से 14 रन आए। अब 14 ओवर में 106 रन चाहिए। 36 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 197/5 एलेक्स कैरी (34) और ग्लेन मैक्सवेल (19)

03:40 PM, 02-Dec-2020

15 ओवर में 120 रन चाहिए

34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 183/5 एलेक्स कैरी (33) और ग्लेन मैक्सवेल (6)

03:33 PM, 02-Dec-2020

साझेदारी पनपती हुई

34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 176/5 एलेक्स कैरी (28) और ग्लेन मैक्सवेल (5)

03:25 PM, 02-Dec-2020

ग्लेन मैक्सवेल अच्छी फॉर्म में

कप्तान कोहली ने फिर नटराजन को गेंद थमाई। ओवर से कुल तीन रन आए। 32 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 162/5 एलेक्स कैरी (19) और ग्लेन मैक्सवेल (1)

03:19 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिय का पांचवां विकेट गिरा

डेब्यूटेंट कैमरोन ग्रीन के रूप में भारत को पांचवीं सफलता। 30.5 ओवर में कुलदीप की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने जबरदस्त कैच लपका। 31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 159/5 एलेक्स कैरी (18) और ग्लेन मैक्सवेल (0)

03:10 PM, 02-Dec-2020

03:02 PM, 02-Dec-2020

आरोन फिंच का बड़ा विकेट गिरा

82 गेंद में 75 रन बनाकर आरोन फिंच की पारी का अंत। अहम समय पर भारत को यह विकेट मिला। फिंच खतरनाक लग रहे थे। रवींद्र जडेजा ने 26वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को यह झटका दिया। 26 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 133/4 कैमरोन ग्रीन (12) और एलेक्स कैरी (1)
 

02:54 PM, 02-Dec-2020

02:45 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

मोजेस हेनरिक्स को आउट कर शार्दुल ठाकुर ने उनके और फिंच के बीच 61 रन की साझेदारी का अंत किया। हेनरिक्स का कैच शिखर धवन ने लपका, उन्होंने 31 गेंदों में 22 रन बनाए। इस तरह भारत की मैच में वापसी हुई। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 118/3 आरोन फिंच (73) और कैमरोन ग्रीन (1)

02:42 PM, 02-Dec-2020

फिंच को आउट करना बेहद जरूरी

22 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 116/2 आरोन फिंच (72) और मोजेस हेनरिक्स (22)

02:39 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार

02:32 PM, 02-Dec-2020

केएल राहुल का अनोखा अंदाज

02:29 PM, 02-Dec-2020

आरोन फिंच का अर्धशतक

पिछले दो ओवर में 19 रन आए हैं। बढ़ता आस्किंग रनरेट देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज गेयर बदल रहे। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 93/2 आरोन फिंच (56) और मोजेस हेनरिक्स (15)
 

02:23 PM, 02-Dec-2020

पिछले चार ओवर में सिर्फ 10 रन आए

कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया को बांधे रखने में अबतक कामयाब रही है। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 74/2 आरोन फिंच (38) और मोजेस हेनरिक्स (14)

02:15 PM, 02-Dec-2020

शार्दुल ठाकुर का मेडन ओवर

14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 66/2 आरोन फिंच (35) और मोजेस हेनरिक्स (9)

02:09 PM, 02-Dec-2020

बाल-बाल बचे फिंच

कुलदीप यादव अच्छी गेंदबाज कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 66/2 आरोन फिंच (35) और मोजेस हेनरिक्स (9)
 

02:01 PM, 02-Dec-2020

स्टीव स्मिथ सात रन बनाकर आउट

यह भारत के लिए बड़ी सफलता है। सीरीज में पहला मैच खेल रहे पेसर शार्दुल ठाकुर की लेग साइड से बाहर जाती गेंद को मारने के प्रयास में स्मिथ विकेट के पीछे धरे गए।
 

01:56 PM, 02-Dec-2020

10 ओवर का खेल पूरा

01:50 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी पनपती हुई

नौ ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 45/1 आरोन फिंच (28) और स्टीव स्मिथ (2)

01:40 PM, 02-Dec-2020

फिंच को लगातार दो ओवर में जीवनदान

सातवें ओवर में धवन ने स्लिप्स पर फिंच (22) का कैच छोड़ा। आठवें ओवर में हार्दिक पांड्या, फिंच को रन आउट करने से चूके।
 

01:36 PM, 02-Dec-2020

स्टीव स्मिथ नए बल्लेबाज

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ सीरीज के पिछले दो मैच में शतक ठोक चुके हैं। छह ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 25/1 आरोन फिंच (18) और स्टीव स्मिथ (0)

01:31 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

मार्नस लाबुशेन को नटराजन ने बोल्ड कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया। वन-डे सीरीज में यह पहला मौका था, जब भारतीय टीम को पावरप्ले में सफलता हासिल हुई।
 

01:24 PM, 02-Dec-2020

नटराजन को पहले ही ओवर में छक्का पड़ा

01:16 PM, 02-Dec-2020

जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त ओवर

ओवर से दो रन आए, कई बार बल्लेबाज बुरी तरह गच्चा भी खाए।
 

01:12 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में कप्तान आरोन फिंच का साथ देने आज मार्नस लाबुशेन पारी की शुरुआत करने आए हैं।

01:08 PM, 02-Dec-2020

IPL सनसनी टी नटराजन की अग्निपरीक्षा

01:01 PM, 02-Dec-2020

वार्नर की खलेगी कमी?

पिछले दो मैच में ऑस्ट्रेलिया 350+ स्कोर कर रही है, लेकिन इस बार हालात विपरिता। लक्ष्य का पीछा करना अपने साथ दबाव भी लेकर आता है।
 

12:56 PM, 02-Dec-2020

जडेजा से गेंदबाजी में भी कमाल की उम्मीद

12:51 PM, 02-Dec-2020

हार्दिक ने भी नहीं सोचा था इतने रन बनेंगे

12:45 PM, 02-Dec-2020

भारत के लिए तीसरी सबसे बड़ी छठी विकेट की साझेदारी

  • स्टुअर्ट बिन्नी-अंबाती रायुडू, 160 रन की साझेदारी, 5/87 से स्कोर 6/247 तक पहुंचाया v Zimbabwe, हरारे, 10 जुलाई 2015
  • महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, 158 रन की साझेदारी, 5/91 से स्कोर 6/249 तक पहुंचाया v Zimbabwe, हरारे, 4 सितंबर 2005
  • रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, 150* रन की साझेदारी, 5/152 से स्कोर 5/302 तक पहुंचाया v Australia, कैनबरा,  2 दिसंबर 2020

12:39 PM, 02-Dec-2020

पांड्या-जडेजा ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की ओर से छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी अब पांड्या-जडेजा के बीच हो गई। इससे पहले 1999 में सदगोपन रमेश और रॉबिन सिंह ने 1999 में कोलंबा में कंगारुओं के खिलाफ 123 रन की साझेदारी की थी।
 

12:34 PM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 303 रन का लक्ष्य

आखिरी ओवर में 13 रन आए। पांड्या-जडेजा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। आखिरी 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए भारत ने 111 रन बनाए, जिसमें 86 रन अंतिम छह ओवर्स से आए। निर्धारित 50 ओवर में भारत का स्कोर 302/5 हार्दिक पांड्या (92) और रवींद्र जडेजा (66)
 

12:29 PM, 02-Dec-2020

क्या भारत 300 का आंकड़ा पार कर पाएगा?

इस ओवर से 10 रन। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 289/5 हार्दिक पांड्या (88) और रवींद्र जडेजा (58)

12:22 PM, 02-Dec-2020

जडेजा का भी अर्धशतक

जड्डू ने 13वीं फिफ्टी पूरी करते ही मैदान पर तलवारबाजी शुरू कर दी। सीन एबॉट के ओवर में लगातार तीन चौके और फिर छक्का मारा। 48वें ओवर से कुल 19 रन आए। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 279/5 हार्दिक पांड्या (78) और रवींद्र जडेजा (57)
 

12:17 PM, 02-Dec-2020

इस ओवर से भी 17 रन

जडेजा ने हेजलवुड को ओवर में दो छक्के मारे। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 260/5 हार्दिक पांड्या (78) और रवींद्र जडेजा (39)

12:12 PM, 02-Dec-2020

17 रन का बड़ा ओवर

पांड्या ने सीन एबॉट को रिमांड पर लिया। चौथी गेंद में चौका, पांचवीं में छक्का और ओवर का अंत भी चौके से किया। 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 243/5 हार्दिक पांड्या (75) और रवींद्र जडेजा (256

12:07 PM, 02-Dec-2020

अब सिर्फ पांच ओवर का खेल शेष

45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 226/5 हार्दिक पांड्या (59) और रवींद्र जडेजा (25)
 

12:03 PM, 02-Dec-2020

पांड्या के छह में से चार अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

11:59 AM, 02-Dec-2020

हार्दिक पांड्या की छठी वन-डे फिफ्टी

अच्छी लय में नजर आ रहे हार्दिक ने सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी ठोकी। पिछले मैच में वह शतक से चूके थे। 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 216/5 हार्दिक पांड्या (51) और रवींद्र जडेजा (23)

11:52 AM, 02-Dec-2020

भारत का स्कोर 200 रन के पार

42वें ओवर में भारत ने यह आंकड़ा छुआ। 57 गेंदों में दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी भी हो चुकी है।

11:47 AM, 02-Dec-2020

40 ओवर में स्कोर 192/5

अब दोनों बल्लेबाज रनगति भी बढ़ाना चाहेंगे। अंतिम 10 ओवर में 100 रन से कुछ भी कम ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में ही जाएगा। हार्दिक पांड्या (39) और रवींद्र जडेजा (11)

11:43 AM, 02-Dec-2020

ऐसे आउट हुए कोहली

11:39 AM, 02-Dec-2020

हर कैलेंडर ईयर में कोहली के शतक

11:31 AM, 02-Dec-2020

एश्टन एगर ने तोड़ी मध्यक्रम की कमर

11:27 AM, 02-Dec-2020

पिछले दो ओवर से कोई बाउंड्री नहीं आई

34 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 156/5 हार्दिक पांड्या (13) और रवींद्र जडेजा (1)

11:21 AM, 02-Dec-2020

आधी टीम पवेलियन लौटी

अब रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या से न सिर्फ पारी को संभालने की उम्मीद होगी, बल्कि इन्हीं दोनों खिलाड़ियों को फिनिश भी करना होगा।

11:16 AM, 02-Dec-2020

दूसरी बार कैलेंडर ईयर में शतक नहीं लगा पाए

ऑस्ट्रेलिया दौरे से साल का अंत करने वाली भारतीय टीम साल 2020 में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली। कोरोना की वजह से मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज रद्द हो गई थी। कैनबरा में आज साल के आखिरी मैच में कोहली 63 रन बनाकर आउट होते हुए शतक से भी चूक गए। दूसरे मैच में भी वह 89 रन पर लौटे थे। इस तरह करियर में केवल दूसरी बार विराट एक कैलेंडर ईयर में कोई एकदिवसीय शतक नहीं लगा पाए, इससे पहले यह मौका 2008 में आया था।

11:10 AM, 02-Dec-2020

भारत का सबसे बड़ा विकेट गिरा

कप्तान विराट कोहली 63 रन बनाकर आउट। फिंच ने गिरते विकेटों के बीच जोश हेजलवुड को गेंद थमाई थी, उन्होंंने अपने कप्तान को निराश नहीं किया। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 152/5 हार्दिक पांड्या (10)
 

11:06 AM, 02-Dec-2020

अब सिर्फ 20 ओवर का खेल शेष

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 144/4 विराट कोहली (59) और हार्दिक पांड्या (6)

10:59 AM, 02-Dec-2020

विराट कोहली की 60वीं फिफ्टी

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 133/4 विराट कोहली (50) और हार्दिक पांड्या (4)
 

10:52 AM, 02-Dec-2020

भारत का चौथा विकेट गिरा

केएल राहुल 11 गेंदों में पांच रन बनाकर चलते बने। राहुल ठीक वैसे ही आउट हुए जैसे शुभमन गिल ने अपना विकेट दिया था। गेंदबाज भी एक ही एश्टन एगर। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 125/4 विराट कोहली (44) और हार्दिक पांड्या (0)

10:41 AM, 02-Dec-2020

भारत का तीसरा विकेट गिरा

श्रेयस अय्यर 21 गेंद में 19 रन बनाकर आउट। एडम जंपा को यह सफलता मिली। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 114/3 विराट कोहली (40) और केएल राहुल (0)

10:34 AM, 02-Dec-2020

भारत के 100 रन पूरे

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 104/2 विराट कोहली (36) और श्रेयस अय्यर (14)

10:28 AM, 02-Dec-2020

18 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 88/2 विराट कोहली (33) और श्रेयस अय्यर (2)

10:21 AM, 02-Dec-2020

श्रेयस अय्यर के लिए अहम मैच

पिछले दो मैच में ठीक-ठीक शुरुआत मिलने के बाद श्रेयस अय्यर उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए हैं। आज उनकी अग्निपरीक्षा है.

10:18 AM, 02-Dec-2020

10:11 AM, 02-Dec-2020

शुभमन गिल आउट

भारत का दूसरा विकेट गिरा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे गिल LBW हुए। स्पिनर एश्टन एगर ने उन्हें अपना शिकार बनाया। गिल ने आउट होने से पहले 39 गेदों में 33 रन का योगदान दिया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 84/2 विराट कोहली (30) और श्रेयस अय्यर (0)
 

10:04 AM, 02-Dec-2020

क्रीज पर जमे दोनों बल्लेबाज

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 81/1 शुभमन गिल (33) और विराट कोहली (28)

09:59 AM, 02-Dec-2020

विराट कोहली सबसे तेज 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज

09:52 AM, 02-Dec-2020

अब गिल के दो चौके

शुभमन गिल अच्छी रंग में दिख रहे हैं, महज दो वन-डे पुराने इस खिलाड़ी ने अबतक जो खेल दिखाया है, उससे सभी काफी प्रभावित हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 59/1 शुभमन गिल (25) और विराट कोहली (14)

09:46 AM, 02-Dec-2020

कोहली के लगातार दो चौके

पहला ओवर फेंक रहे डेब्यूटेंट कैमरून ग्रीन के पहले ही ओवर की अंतिम दो गेंदों पर यह बाउंड्री आई। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर: 48/1 शुभमन गिल (15) और विराट कोहली (13)

09:40 AM, 02-Dec-2020

बेहतरीन रंग में नजर आ रहे गिल

सात ओवर के बाद भारत का स्कोर: 35/1 शुभमन गिल (15) और विराट कोहली (0)
 

09:36 AM, 02-Dec-2020

विराट कोहली नए बल्लेबाज

दूसरे वन-डे में 89 रन बनाने वाले विराट ने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे। इस मैच में भी अगर वह 23 रन बना लेते हैं तो सबसे तेज एकदिवसीय 12 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और सचिन से आगे निकल जाएंगे।

09:32 AM, 02-Dec-2020

भारत का पहला विकेट गिरा

छठे ओवर में 26 रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। शिखर धवन आउट 27 गेंद में 16 रन बनाकर आउट। 2014 यानी छह साल बाद अपना पहला वन-डे खेल रहे एबॉट को पहले ही ओवर में यह सफलता मिली।
 

09:24 AM, 02-Dec-2020

तीसरे ओवर में पहला चौका

जोश हेजलवुड के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन के बल्ले से यह चौका निकला। ओवर से कुल पांच रन। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर: 9/0 शिखर धवन (7) और शुभमन गिल (2)

09:19 AM, 02-Dec-2020

ये क्या ग्लेन मैक्सवेल कर रहे दूसरा ओवर

ओवर से चार सिंगल।
 

09:14 AM, 02-Dec-2020

जोश हेजलवुड का पहला ओवर

मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में जोश हेजलवुड पर आज सारा दारोमदार होगा। पहला ओवर मेडन रहा।

09:07 AM, 02-Dec-2020

धवन के साथ शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग

मयंक अग्रवाल के स्थान पर शिखर धवन का साथ देने के लिए शुभमन गिल पूरी तरह तैयार है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी मैदान पर।

09:01 AM, 02-Dec-2020

तीन बदलाव के बाद भी मजबूत ऑस्ट्रेलिया

08:54 AM, 02-Dec-2020

ऑस्ट्रेलिया में भी कई बदलाव

डेविड वार्नर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क आज का मैच नहीं खेल रहे। सीन एबोट, एश्टन एगर और ग्रीन को मौका, ग्रीन डेब्यू कर रहे।

08:50 AM, 02-Dec-2020

कौन अंदर-कौन बाहर

  • मयंक अग्रवाल की जगह शुभमन गिल को मौका
  • युजवेंद्र चहल के स्थान पर कुलदीप यादव आए
  • नवदीप सैनी की जगह टी नटराजन का डेब्यू
  • मोहम्मद शमी को आराम देकर शार्दुल ठाकुर को मौका 

08:47 AM, 02-Dec-2020

टी. नटराजन करेंगे डेब्यू

08:42 AM, 02-Dec-2020

भारतीय टीम में चार बदलाव

08:38 AM, 02-Dec-2020

AUS vs IND: आखिरी वन-डे जीतकर भारत ने बचाई साख, सीरीज 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के नाम

आखिरी मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें