भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही पिता बन सकते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी प्रेगनेंट हैं।
अंग्रेजी समाचारपत्र हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि साक्षी धोनी चार महीने से कुछ अधिक समय से प्रेगनेंट हैं। सूत्रों ने कहा है कि प्रेगनेंसी के पहले तीन महीने में वो पूरी तरह स्वस्थ्य थीं।
इससे पहले अप्रैल महीने में भी ऐसी अफवाहें आई थी कि साक्षी धोनी प्रेगनेंट हैं। हालांकि उन्होंने उन रिपोर्ट्स से इनकार कर दिया था। समाचार पत्र ने कहा कि साक्षी दिल्ली के वसंतकुंज में एक डॉक्टर से परामर्श ले रही हैं। सूत्रों का कहना है कि इन दिनों धोनी अपना अधिकांश समय साक्षी के साथ ही बिता रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी चार जुलाई, 2010 को विवाह के बंधन में बंधे थे। साक्षी उस समय होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं।