फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगुठे में फिर लगी गेंद, कराह उठे धोनी

Tue, 22 Jan 2013 07:34 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान एक बार फिर अंगुठे में चोट खा बैठे। धोनी को रांची में हुए तीसरे वन-डे से पूर्व भी इसी अंगुठे में चोट लग गई थी। धोनी को नेट पर अभ्यास के दौरान मनप्रीत गोनी की गेंद पर चोट लगी।
विज्ञापन


गेंद लगते ही धोनी दर्द से कराह उठे और जमीन पर बैठ गए। टीम के फीजियो और कोच तुरंत उनके पास पहुंचे। हालांकि धोनी कुछ देर बाद ही फिर से अभ्यास में व्यस्त हो गए लेकिन इस बार उन्होंने तेज गेंदबाजों की जगह स्पिनरों पर ही अभ्यास करना बेहतर समझा। धोनी ने इसके बाद लगभग 10 मिनट तक बल्लेबाजी की। बाद में टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की कि धोनी पूरी तरह फिट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें