टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बेस्ट फिनिशर के तौर पर मशहूर महेंद्र सिंह धोनी अबतक आईपीएल टीम रायजिंग पुणे सुपरजायन्ट की तरफ से कोई खासा कमाल नहीं दिखा पाए हैं, लेकिन उनका एक छोटा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट धोनी के इस वीडियो में वो थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के इस डांस वीडियो में उनकी आईपीएल टीम के रायजिंग पुणे सुपरजॉयन्ट के खिलाड़ी भी मौजूद हैं।
ये छोटा सा वीडियो एक एड का हिस्सा है, जिसे धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ताग्राम पर शेयर किया है। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो पर अबतक 4000 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं, जबकि इसे 7 लाख बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें: पीटरसन ने ली धोनी की चुटकी, धोनी के जवाब से गूंजने लगे ठहाके