भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट कैरियर में सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। धोनी अपने इस दौर से जरूर परेशान होंगे। इन परेशानियों के साथ धोनी इस समय काफी दुखी भी हैं। इस बात की जानकारी धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर दी है। धोनी इस समय अपने अच्छे दिनों के एक 'साथी' को मिस कर रहे हैं। 7 दिसंबर 2012 को धोनी की इस साथी ने दुनिया छोड़ दिया है।
यह कोई और नहीं... धोनी का पहला पालतू जानवर है। धोनी की पसंदीदा मिक्स ब्रीड जर्मन शेफर्ड की कुतिया अब इस दुनिया में नहीं रही। इस कुतिया का नाम सैम था। धोनी ने अपने इस दुख का इजहार अपने फेसबुक पेज पर किया।
धोनी ने लिखा है कि सैम उन्हें करीब 9 साल पहले मिली थी। उस समय वो करीब 10 दिन की थी। धोनी को इस बात का मलाल भी है कि वो पिछले 7 सालों में उसको पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। लगभग इतना ही समय हुआ जब वो टीम इंडिया से जुड़े।
शायद धोनी को भी इस बात की जानकारी भी हो गई है कि उनका बुरा समय आने वाला है। इस बात का भी जिक्र धोनी ने यहां किया है। धोनी ने लिखा है कि सैम मेरा बुरा समय देख शायद दुखी होती इससे पहले वो इस दुनिया से चली गई।