फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने कुछ ना बोलकर भी सही किया: श्रीनिवासन

Fri, 31 May 2013 01:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मसले पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की चुप्पी पर बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने सफाई दी है कि उन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर थी, फिक्सिंग से जुड़े सवालों का जवाब न देकर धोनी ने सही किया। दिशानिर्देशों का पालन करना खिलाड़ियों की जिम्मेदारी होती है।

धोनी को सही समय का इंतजार
उल्लेखनीय है कि फिक्सिंग के बवंडर पर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ने से इंकार कर दिया है।

भारत के बाद इंग्लैंड में भी पत्रकारों की बाउंसरों को झेलते हुए माही ने कहा कि सही समय आने पर वह सभी सवालों का जवाब देंगे।

हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि कुछ खिलाड़ी दूसरों की तुलना में मानसिक तौर पर कमजोर होते हैं।

श्रीनिवासन के खिलाफ बगावती सुर तेज
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के खिलाफ अब बोर्ड में ही बगावती सुर लगातार तेज होते जा रहे हैं। अब गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शेखर सल्कार और असम क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम राय ने भी उनके इस्तीफे की मांग कर डाली है।
विज्ञापन


इसके अलावा बीसीसीआई के पूर्व सचिव जयवंत लेले ने भी कह डाला कि उनके पास नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं है। उन्हें बोर्ड अध्यक्ष पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें