फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे वन डे में धोनी ने पूरा किया एक 'शतक', दूसरे से चूके

Sun, 27 Aug 2017 06:56 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : twitter
विज्ञापन
महेंद्र स‌िंह धोनी अब भी टीम इंडिया की एक मजबूत कड़ी है। श्रीलंका के खिलाफ चल रही वन डे मैचों की सीरीज के दूसरे वन डे में अकिला धनंजय की गुगली में फंसी टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे वन डे में एक 'शतक' भी पूरा कर लिया है। इस मैच में उनके पास एक दूसरा शतक पूरा करने का भी मौका था पर वह इसे पूरा नहीं कर पाए।  
विज्ञापन

  एक खिलाड़ी के रूप में पल्लेकल का तीसरा वन डे धोनी का 100 अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच था। धोनी ने पूरे कैरियर में 299 वन डे खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 199 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है।    श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकल में ही तीसरे वन डे के दौरान धोनी के पास एक और शतक बनाने का मौका था। लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाए। धोनी अब तक वन डे में 99 स्टंपिंग करते हुए इस मामले में श्रीलंका के विकेट कीपर कुमार संगकारा के बराबर हैं। तीसरे वन डे में 100 वीं स्टंपिंग करते हुए वह संगकारा को छोड़ इतिहास रच देते थे। पर वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके लिए शायर धोनी को आगे के मैचों का इंतजार करना पड़ेगा।  
विज्ञापन


धोनी ने 299 वन डे में 99 स्टंपिंग की है। श्रीलंका के विकेट कीपर कुमार संगकारा ने 404 मैचों में 99 स्टंपिंग किए थे। मैचों के लिहाज से धोनी संगकारा से बहुत आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें