फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने इस बार अपने फार्म हाउस में मनाई दीपावली 

Fri, 20 Oct 2017 12:35 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
धोनी
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस बार अपने नए घर में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया। धोनी दीपावली से दो दिन पहले ही रांची के हरमू रो‌ड स्थित सिमलिया फार्म हाउस में पहुंच गए थे। दीपावली पर्व में धोनी की बेटी जीवा विशेष रूप से उत्साहित रहीं। नए घर में वह काफी मस्ती करती दिखीं। 
विज्ञापन


धोनी इस साल अप्रैल 2017 में अक्षय तृतीया के दिन रांची के हरमू रोड स्थित फॉर्म हाउस में शिफ्ट हुए हैं। पूरे देश में दीपावली का पर्व गुरुवार 19 अक्टूबर को मनाया गया। 

नए घर में धोनी की पहली दीपावली थी। लिहाजा पर्व की विशेष तैयारी की गई थी। पूरे घर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। धोनी का फार्म हाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है। भव्य महल जैसा धोनी का यह फार्म हाउस साज सज्जा के साथ बहुत खूबसूरत लग रहा था। हाल ही में टी-20 सीरीज रांची खेलने गई टीम इंडिया को धोनी ने अपने नए घर में विशेष डिनर के लिए आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें