फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश सोढी ने न्यूजीलैंड वनडे टीम में टॉड एस्टल की जगह ली

Fri, 20 Oct 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लेग स्पिनर ईश सोढी ने भारत के खिलाफ यहां 22 अक्तूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये न्यूजीलैंड टीम में चोटिल टॉड एस्टल की जगह ली। एस्टल मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में ग्रोइन चोटिल हो गये थे, अब वह पूरी वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पायेंगे। 
विज्ञापन


वह इस मैच में केवल तीन गेंद ही फेंक सके थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने आज कहा, ‘‘स्कैन में पुष्टि हुई कि एस्टल गंभीर चोटिल हो गये हैं और इससे वह तीन हफ्तों तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे। ’’ इसके अनुसार सोढी को ट्वेंटी20 टीम में चुना गया था लेकिन वह एस्टल की जगह लेंगे।
विज्ञापन


वनडे सीरीज में तीन मैच होंगे जो 22 अक्तूबर को मुंबई, 25 अक्तूबर को पुणे में और 29 अक्तूबर को कानपुर में खेले जायेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें