फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को धोखा दे गई 'मिस यूनिवर्स'

Thu, 03 Jan 2013 08:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ईडन गार्डंस की पिच को बेहद खराब बताने वाले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वन-डे से पहले पिच को मिस यूनिवर्स जैसी खूबसूरत करार दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया संपन्न टेस्ट सीरीज में इसी ईडन की पिच को लेकर धोनी का पीच क्यूरेटर प्रबीर मुखर्जी से खासा विवाद हो गया था।
विज्ञापन


धोनी की इस सोच के बावजूद उन्हें इस मैदान पर पाकिस्तान के हाथों 85 रनों की करारी हार मिली। शायद खूबसूरती बेवफाई लेकर आती है यह बात सच है।

भारत का पाक के खिलाफ ईडन गार्डंस पर प्रदर्शन

वर्ष      पारिणाम
1987    2 विकेट से भारत हारा
1989    77 रन से भारत हारा
2004    6 विकेट से भारत हारा
2013    77 रन से भारत हारा

भारत के बेहतरीन ग्राउंड में एक ईडन गार्डंस का इतिहास बहुत पुराना है। 1864 में बने इस स्टेडियम में करीब 1 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है। इस मैदान पर भारत ने पहला टेस्ट मैच आजादी से पहले 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

इस मैदान पर भारत ने पहला वनडे 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। भारत को इस मैच में 2 विकेट से हार मिली थी। उसके बाद अब तक इस मैदान पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच खेले जहां सभी में उसे हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें