फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धोनी के नाम से गूंज उठा स्टेडियम, IPL के लिए अभ्यास करने उतरे CSK कप्तान माही

Tue, 03 Mar 2020 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-सीएसके - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी का सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से पहले अभ्यास सत्र के दौरान एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जोरदार स्वागत किया गया। धोनी अपने करियर को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच अभ्यास के लिए पहुंचे। पिछले साल वन-डे विश्व कप के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि क्योंकि इस पूर्व भारतीय कप्तान ने तब से कोई मैच नहीं खेला लेकिन अब माही इंडियन प्रीमियर लीग से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी - फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
धोनी जब स्टेडियम में पहुंचे तो ‘धोनी-धोनी’ के नारे गूंजने लगे। उन्होंने कुछ जोरदार शॉट लगाकर अपने प्रशंसकों को प्रसन्न किया। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
DHONI CSK
बता दें कि आखिरी बार धोनी क्रिकेट के मैदान में पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ही नजर आए थे, उसके बाद उन्होंने किस भी सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से भाग नहीं लिया। ऐसे में जब एक बार फिर से धोनी चेन्नई पहुंचे तो क्रिकेट फैंस ने उनका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया। धोनी हमेशा की तरह बस की अपनी पिछली सीट पर ही बैठे नजर आए।
 
विज्ञापन

4 of 4
Ms dhoni csk
चेन्नई के जिन खिलाड़ियों ने सोमवार को अभ्यास में भाग लिया उनमें अंबाती रायुडू, मुरली विजय, पीयूष चावला, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर और एन जगदीशन शामिल थे। आईपीएल का उदघाटन मैच 29 मार्च को चेन्नई और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें