फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को लगा 'जोर का झटका'

Fri, 12 Dec 2014 03:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया को पहले ही टेस्ट मैच के दौरान जोर का झटका लग गया है।
विज्ञापन


इंग्लैंड दौरे पर अपनी गेंद से कहर बरपाने वाले मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलियाई खेमें में हलचल नहीं मचा पाएंगे। टखने की चोट के कारण पहले टेस्ट मैच से बाहर चल रहे भुवनेश्वर पर अब पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भुवनेश्वर को स्वदेश भेजने का फैसला लिया है ताकि वह अपनी चोट का सही तरीके से इलाज करा सके। ऐसे में बोर्ड ने भुवनेश्वर के बैकअप के तौर पर मुंबई के 26 वर्षीय मीडियम पेसर धवल कुलकर्णी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव संजय पटेल ने कहा, ‘धवल कुलकर्णी शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे और हम उनकी वीजा संबंधी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। वह भुवनेश्वर कुमार के बैकअप के तौर पर जा रहे हैं जिन्हें टखने में चोट है। भुवनेश्वर घर वापस लौटेंगे और अपना इलाज करवाकर दोबारा ऑस्ट्रेलिया जाऐंगे।’
विज्ञापन


कुलकर्णी के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के बाद अब मुंबई टीम को उनके बिना ही रेलवे के खिलाफ 14 से 17 दिसंबर तक होने वाले रणजी मुकाबले में उतरा पड़ेगा। राष्ट्रीय टीम के लिए चार वनडे खेल चुके कुलकर्णी अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लैंथ के लिए जाने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें