फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 से पहले धांसू फॉर्म में RCB का यह ओपनर, ठोकी लगातार चौथी सेंचुरी

Mon, 08 Mar 2021 04:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media
विज्ञापन

आईपीएल के 14वें सीजन से पहले रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का यह सलामी बल्लेबाज अपने शानदार फॉर्म में है। जी हां, हम बात कर रहें हैं कर्नाटक के ओपनर देवदत्त पडीक्कल की। पडीक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्लार्टरफाइनल में सोमवार को केरल के खिलाफ 119 गेंदों में 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और दो छक्के लगाए। इस ट्रॉफी में यह उनका लगातार चौथा शतक है। अगर आज के मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने तीन विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवर्स में 338 रन बनाए। रवि कुमार समर्थ ने 158 गेंदों में 22 चौके और तीन छक्के की मदद से 192 रन बनाए। कर्नाटक के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम 43.4 ओवर्स में 258 रन ही बना सकी और मैच हार गई। यह मुकाबला कर्नाटक ने 80 रन से जीता।

विज्ञापन


 
पंचाल के शतक से गुजरात सेमीफाइनल में
कप्तान प्रियांक पंचाल की 134 रन की बेहतरीन पारी और अर्जन नागवस्वल्ला ( 28 रन पर चार विकेट) और अनुभवी पीयूष चावला (33 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से गुजरात ने विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में सोमवार को आंध्र को 117 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आंध्र की टीम 41.2 ओवर में महज 182 रन पर आउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें