फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI: जय शाह के बाद देवजीत सैकिया संभालेंगे बीसीसीआई सचिव की जिम्मेदारी, अध्यक्ष बिन्नी ने की नियुक्ति

Sun, 08 Dec 2024 08:19 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। वह जय शाह की जगह बीसीसीआई का कामकाज संभालेंगे।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया - फोटो : @assamcric
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने देवजीत सैकिया को बोर्ड का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। वह जय शाह की जगह बीसीसीआई का कामकाज संभालेंगे। बता दें कि, एक दिसंबर को जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला था। 
विज्ञापन

बिन्नी ने किया अपनी शक्तियों का इस्तेमाल
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए देवजीत सैकिया को कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, जब तक स्थाई सचिव की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक कार्यवाहक सचिव बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल सकता है। यह एक अस्थाई व्यवस्था है।

अगले साल सितंबर तक संभालेंगे जिम्मेदारी
असम के रहने वाले सैकिया पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। वह फिलहाल बीसीसीआई के संयुक्त सचिव हैं। सैकिया अगले साल सितंबर तक इस पद पर बने रहेंगे और इसके बाद स्थाई रूप से सचिव की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

शाह बने आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष
बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह अब आईसीसी के अध्यक्ष बन चुके हैं। उन्होंने एक दिसंबर को पदभार संभाला। जय शाह इस साल अगस्त में आईसीसी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। वह इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अध्यक्ष हैं। शाह ग्रेग बार्कले की जगह इस पद बैठे हैं जो नवंबर 2020 से आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें