फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC: जीत के बावजूद प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी मणिपाल टाइगर्स, रन रेट के आधार पर गुजरात प्लेऑफ में

Mon, 03 Oct 2022 02:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मणिपाल के भी गुजरात जॉइंट्स के समान पांच अंक रहे लेकिन उसका नेट रन रेट बेहतर नहीं था जिससे वह चार टीम के टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहा। चोटी पर रहने वाली तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
मणिपाल टाइगर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपाल टाइगर्स की टीम इंडिया कैपिटल्स पर तीन विकेट की जीत के बावजूद लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। मणिपाल के भी गुजरात जॉइंट्स के समान पांच अंक रहे लेकिन उसका नेट रन रेट बेहतर नहीं था जिससे वह चार टीम के टूर्नामेंट में सबसे निचले स्थान पर रहा। चोटी पर रहने वाली तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन


इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हैमिल्टन मसाकाद्जा (60 रन), दिनेश रामदीन ( 64 रन) और रॉस टेलर (नाबाद 51) के अर्धशतकों की मदद से दो विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। मणिपाल टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 186 रन बनाकर जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज रिकॉर्डो पावेल ने 52 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन की धुआंधार पारी खेली जबकि कोरी एंडरसन ने 39 और मोहम्मद कैफ ने 26 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें