फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा मार्श: अंतिम विदाई में लिली-चैपल और बॉर्डर ने दिया गॉर्ड ऑफ ऑनर, ताबूत को लगवाया गया एडिलेड ओवल की पिच का चक्कर

Thu, 17 Mar 2022 11:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रॉड मार्श का बृहस्पतिवार को एडिलेड ओवल में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में उनके मित्र और टीम के पूर्व साथी डेनिस लिली सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
रोड मार्श - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रॉड मार्श का बृहस्पतिवार को एडिलेड ओवल में श्रद्धांजलि समारोह हुआ। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में उनके मित्र और टीम के पूर्व साथी डेनिस लिली सबसे आगे रहे। क्वींसलैंड में धर्मार्थ कार्यों के लिए पैसे जुटाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल का दौरा पड़ने के एक हफ्ते बाद चार मार्च को एडिलेड के अस्पताल में मार्श का निधन हो गया था। वह 74 बरस के थे। मार्श के परिवार पत्नी रोस के अलावा बेटे पॉल, डेन और जेमी हैं।

विज्ञापन


मार्श की शवपेटी के ऊपर बैंगनी और सफेद रंग के फूल रखे गए थे। कई लोगों ने मार्श को श्रद्धांजलि दी जिसके बाद शवपेटी का एडिलेड ओवल की पिच का अंतिम चक्कर लगवाया गया। पूर्व क्रिकेटरों ने इस दौरान उन्हें गॉर्ड आफ ऑनर भी दिया। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार में लिली ने स्टेडियम के विलियम मैगरे रूम में हिस्सा लिया। पूर्व राष्ट्रीय कप्तान इयान चैपल और एलेन बॉर्डर के अलावा महान तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर डेविड बून भी मौजूद थे। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा, मैथ्यू हेडन और इयान हीली भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे।

मार्श-लिली की जोड़ी ने किए रिकॉर्ड 95 शिकार
मार्श और लिली ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार जोड़ी बनाई। इन दोनों ने टेस्ट क्रिकेट में मिलकर रिकॉर्ड 95 शिकार किए। मार्श और लिली ने इंग्लैंड के खिलाफ 1970-71 एशेज शृंखला में टेस्ट पदार्पण किया और 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद संन्यास लिया। दोनों के नाम उस समय समान 355 शिकार दर्ज थे जो उस समय विकेटकीपर और तेज गेंदबाज दोनों के लिए रिकॉर्ड था। मार्श ने पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पांच जनवरी 1971 को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला और फरवरी 1984 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना 92वां एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।
विज्ञापन


शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर
बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्श टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर थे। उन्होंने एडिलेड में 1972 में पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपने कॅरिअर में तीन टेस्ट शतक जड़े। मार्श ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमियों के प्रमुख भी रहे। वह दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विश्व कोचिंग अकादमी के पहले प्रमुख थे। उन्हें 2014 में ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति का अध्यक्ष चुना गया और वह दो साल तक इस पद पर रहे।

छोटे भाई तुम्हारी छाया में चलना सम्मान की बात
मार्श के बड़े भाई और पेशेवर गोल्फर ग्राहम ने उन दिनों को याद किया जब वे पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में अपने पिता के साथ क्रिकेट खेलते थे। ग्राहम ने कहा, ‘रॉड हमेशा तैयार रहता था, अपने समीप आने वाली किसी भी गेंद को नहीं छोड़ता था, यहां तक कि मेरी ओर आ रही एक गेंद को उन्होंने मेरे चेहरे के पास लपक लिया। मैं हमेशा उसकी टीम में होना चाहता था और वह अपने परिवार को बचाने के लिए कुछ भी कर सकता था। वे कहते हैं कि छोटे भाई अधिकतर अपने बड़े भाई की छाया में चलते हैं लेकिन छोटे भाई तुम्हारी छाया में चलना सम्मान की बात रही।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें