फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI की कोहली को दो टूक- प्रदर्शन करके दिखाओ, वरना दिक्कत होगी

Fri, 23 Jun 2017 03:08 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ICC
विज्ञापन
अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच मतभेदों के बाद कोच ने अपने पद से भले ही इस्तीफा दे दिया हो, मगर इस आग से लगा धुंआ शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दो टूक साफ कर दिया है कि उनकी कप्तानी में टीम के प्रदर्शन पर कड़ी निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "ऐसा लगता है कि कोहली के पास वीटो पावर थी, जिसने कुंबले को टीम से बाहर कर दिया। अब टीम उनके हवाले है और बतौर कप्तान उन्हें प्रदर्शन करना होगा। वर्ना उन पर भी गाज गिर सकती है।"

बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि अनिल कुंबले से कई बार बात की गई थी। कोहली के मंजूरी के बात क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने कुंबले को कोच नियुक्त किया था। हालांकि, अभी सीएसी के तीनो सदस्य, सचिन, सौरव और लक्ष्मण, कोहली के बर्ताव से खुश नहीं हैं और संभव है कि इस बार उनकी सलाह नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कोच के टीम गई है वेस्टइंडीज

विराट कोहली - फोटो : SELF
चैंपियंस ट्रॉफी में हार के बाद कप्तान ने खुद कहा था कि टीम अपने प्लानिंग पर कामय नहीं रही। कप्तान को कुंबले का कोचिंग स्टाइल पसंद नहीं और रहा था और इससे टीम के बीच का माहौल खराब हो रहा था। शिकायत की गई कुंबले ड्रेसिंग रूम में दखल देते हैं और जानकारी लीक करते हैं। कोहली ने कहा था कि ड्रेसिंग रूम का माहौल स्वस्थ बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।

बीसीसीआई और सीएसी के तमाम कोशिशों के नाकाम रहने के बाद अनिल कुंबले ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। भारत अब वेस्टइंडीज में बगैर कोच के ही गया है। हालांकि, टीम के साथ संजय बांगड़ और आर श्रीधर जुड़े हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को 5 वनडे और 1 टी-20 मैच खेलना है।

बोर्ड ने कोहली को साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में टीम के लिए क्या महत्वपूर्ण है। चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब गंवाने बाद टीम इंडिया की नजरें अब 2019 के वर्ल्ड कप पर होंगी, जो इंग्लैंड में खेला जाना है। बीसीसीआई ने यह भी बता दिया है टीम इंडिया के लिए अब जो भी कोच आएगा, वो 2 साल के लिए होगा। यानी वर्ल्ड कप तक के लिए नए कोच की नियुक्ति की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें