फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में होंगे दिल्ली के दो मैच

Wed, 23 Jan 2013 10:09 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के छठे संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम अपने दो मैच रायपुर में खेलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के विकल्प के तौर पर राजकोट और अहमदाबाद का चयन किया है। आईपीएल गविर्नंग बाडी की मीटिंग के बाद उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘दिल्ली डेयरडेविल्स ने रायपुर में मैच के लिए आग्रह किया था, जिसे हमने मान लिया है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन भी पिछले काफी समय से इस दिशा में प्रयासरत था, इसलिए हमने उन्हें निराश करना उचित नहीं समझा। इसी तरह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को लेकर राज्य सरकार और राज्य एसोसिएशन के बीच चल रहे टकराव को देखते हुए हमने गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद को विकल्प के तौर पर रखा है।’
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स से जुड़े संदीप
केरल के उदीयमान तेज गेंदबाज संदीप वारियर्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने आईपीएल के आगामी सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। संदीप ने इसी साल अपने रणजी कैरियर का आगाज किया है और अपने आगाज साल में ही 24 विकेट लेकर आईपीएल टीम में स्थान बनाने में सफल रहे। पिछले कई साल से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे संदीप बीसीसीआई की पेस एकेडमी में चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें