फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash Dhull: श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया के एलान से पहले ट्विटर पर ट्रेंड हुए दिल्ली के यश ढुल, जानें वजह

Tue, 27 Dec 2022 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज यश ढुल इस साल की शुरुआत में पूरे देश में छा गए थे।  भारतीय अंडर-19 टीम ने फरवरी 2022 में विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को 2022 अंडर-19 विश्व कप में जीत दिलाने वाले कप्तान यश ढुल मंगलवार को ट्विटर पर अचानक से ट्रेंड करने लगे। दरअसल, मंगलवार को भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान किया जाना था। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा किया गया कि दिल्ली के यश ढुल का चयन टीम में हो सकता है। इसके बाद से ही वह ट्विटर पर छा गए। 
विज्ञापन

इस साल छा गए थे यश ढुल


अंडर-19 ट्रॉफी के साथ यश ढुल

दिल्ली के मध्यक्रम के बेहतरीन बल्लेबाज यश ढुल इस साल की शुरुआत में पूरे देश में छा गए थे।  भारतीय अंडर-19 टीम ने फरवरी 2022 में विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। यश ने टूर्नामेंट में कई बेहतरीन पारियां खेली थीं। साथ ही उनकी शानदार कप्तानी की कई पूर्व क्रिकेटर्स ने तारीफ की थी। दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी ने उस जीत के बाद मीडिया को बताया था कि वह जल्द से जल्द सीनियर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहता हैं। उन्होंने साथ ही 18 महीने का लक्ष्य भी रखा था।

यश ढुल ने घरेलू टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया



उसके बाद से यश ढुल ने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 67 से अधिक की औसत से 939 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, लिस्ट-ए (घरेलू वनडे मैच) में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। यश ने छह मैचों में 191 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। ट्विटर पर कुछ फैंस ने उनके टीम में चुने जाने के खबर को शानदार बताया तो वहीं कुछ का कहना है कि मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा के भंडार को देखते हुए इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को मौका देना जल्दबाजी है।

बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं को दिए निर्देश

Yash Dhull to Lead India in 2022 ICC U19 Cricket World Cup

ऐसा माना जा रहा था कि मंगलवार को टीम की घोषणा हो सकती है। हालांकि, ऐसा अब तक नहीं हो सका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने मंगलवार को चयनकर्ताओं से अच्छे से एनालिसिस करके और सोच-समझकर बुधवार को टीम का एलान करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने चयनकर्ताओं से कहा है कि वह एक दिन का और समय लें, लेकिन अच्छे से टीम को चुनें। टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में हार के बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही नए चयनकर्ताओं के लिए आवेदन भी मंगवाए थे। हालांकि, नए चयनकर्ताओं की नियुक्त से पहले तक चेतन शर्मा वाली चयन समिति को ही टीम चुनने के लिए कहा गया है।


यश ढुल का खेलने का स्टाइल विराट कोहली से मिलता जुलता है

सोशल मीडिया पर यश ढुल को लेकर कुछ प्रतिक्रियाओं पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन







और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें