फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंह फिर बना T20 का किंग, 71 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

Wed, 01 Mar 2017 01:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
पिछले दिनों दिल्ली के क्रिकेटर मोहित अहलावत ने टी-20 में तिहरा शतक लगाकर सबको हैरत में डाल दिया था। लेकिन दिल्ली के ही एक और खिलाड़ी ने टी-20 में दोहरा शतक लगाकर सबको चौंका दिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के शिवम सिंह ने एक लोकल टूर्नामेंट में 71 गेंदों में 210 रन बनाकर नॉटआउट पारी खेली। क्लब गेमस्टर रॉकेट्स की ओर से 19 फरवरी को यूनाइटेड XI  के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। 
विज्ञापन

पारी में लगे 18 चौक्के और 19 छक्के

उनकी इस पारी में 18 चौकों और 19 छक्कों की मदद से कुल 210 रन बनाए। पारी के दौरान 295 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने मैदान के चारों तरफ रन बटोरे। इस पूरी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट ने सबको हैरत में डाल दिया था।

शिवम की धुंआधार पारी की बदौलत गेमस्टर रॉकेट्स ने 20 ओवर में 274 रनों का टारगेट रखा। जिसके जवाब में विरोधी टीम 109 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

दांए हाथ के बल्लेबाज शिवम ने बताया कि 'काफी लंबे समय से ऐसी विस्फोटक पारी का इंतजार कर रहा था। दोहरा शतक लगाने के बाद वह बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें