अंडर-16 विजय मर्चेंट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली ने कर्नाटक को 10 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दिल्ली ने लेफ्टआर्म स्पिनर सुमित माथुर के पांच और सिद्धांत शर्मा के चार विकेट की घातक गेंदबाजी से कर्नाटक को दूसरी पारी में 191 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह उसे जीत के लिए मात्र 24 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 9.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
कर्नाटक ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली ने कप्तान हिम्मत सिंह के 163 रन की शानदार पारी से 353 रन बनाए।