फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना आयोग की सदस्य के सरकारी बंगले से चल रहा एनजीओ

Sat, 12 Jan 2013 09:08 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने योजना आयोग की सदस्य डॉ. सईदा हमीद के सरकारी आवास से अनहद नामक एनजीओ के संचालन और इसके जरिए गुजरात सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किए जाने का आरोप लगाया है। पार्टी सांसद पुरुषोत्तम रुपाला ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में ये आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने सईदा के नाम आवंटित 23 केनिंग मार्ग स्थित सरकारी आवास के आवंटन को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


रुपाला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि अनहद नामक एनजीओ की संचालक शबनम हाशमी लंबे समय से अपनी संस्था के जरिए गुजरात सरकार के खिलाफ काम कर रही हैं। इस काम के लिए वे एक सरकारी बंगले का उपयोग कर रही हैं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि हाशमी विदेशों से एनजीओ के लिए फंड जुटाने की खातिर लगातार गुजरात के बारे में दुष्प्रचार करती रही हैं। उन्हें कांग्रेस का भी संरक्षण मिला हुआ है। वे वर्ष 2007 तथा हाल ही में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ प्रचार में शामिल रही हैं।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने शबनम हाशमी को गुजरात में भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करने के चलते ही केंद्र की विभिन्न कमेटियों व संस्थाओं के बोर्ड का सदस्य बना रखा है। उन्होंने कहा है कि एक सरकारी मकान में अवैध रूप से संचालित एनजीओ द्वारा किसी राज्य के खिलाफ अभियान चलाना गैरकानूनी है। इसलिए डॉ. सईदा को आवंटित बंगला रद्द किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को अगले सत्र में राज्यसभा में उठाने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें