फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंगः अब मालिकों तक पहुंची जांच की आंच

Thu, 06 Jun 2013 08:46 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सरकारी गवाह बन चुके राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के क्रिकेटर सिद्धार्थ त्रिवेदी ने पूछताछ में खुलासा किया था कि आरआर के मालिक राज कुंद्रा का दोस्त उमेश गोयनका उससे क्रिकेट पिच और मैच कौन जीतेगा आदि के बारे में जानकारियां लेता था।
विज्ञापन


दूसरी ओर, खबर आ रही है कि रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा से दिल्ली पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की है। राज पूछताछ के बाद मुंबई चले गए हैं।

ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि उमेश गोयनका त्रिवेदी से जानकारियां क्यों लेता था। वह ये जानकारियां लेकर क्या करता था। ऐसा तो नहीं है कि वह आरआर प्रबंधन के कहने पर जानकारी लेता हो।

दिल्ली पुलिस उमेश गोयनका से भी पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि उमेश बुकी और खिलाड़ियों के बारे में जानता था। उसने पुलिस को काफी बातें बताई हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके साकेत कोर्ट में 164 के तहत बयान कराए।
विज्ञापन


पुलिस इस बात का भी खुलासा नहीं कर रही है कि उमेश के 164 के तहत क्यों बयान कराए गए हैं। पुलिस उसे सरकारी गवाह बना रही है। हालांकि पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया कि गवाह के बाद उसे आरोपी बनाया जा सकता है या नहीं।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार उमेश और राजकुंद्रा की दोस्ती करीब 15 वर्ष पुरानी है। उमेश पंजाबी बाग, दिल्ली का रहने वाला है। राज कुंद्रा की मां पंजाबी बाग की रहने वाली है। राजकुंद्रा के मामा और उमेश पड़ोसी है। पड़ोसी होने के नाते उमेश राज कुंद्रा को जानता था।

राज कुंद्रा ने सभी मैच देखे हैं
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि राजकुंद्रा ने आईपीएल-6 के दौरान जितने मैच हुए वह सभी मैच देखे हैं। राजकुंद्रा ने सिर्फ एक मैच नहीं देखा था।

राज कुंद्रा के पास न तो भारतीय नागरिकता है और न ही भारत का पासपोर्ट है। आरआर के सभी मालिक ब्रिटिश के एनआरआई है।

ईडी कर चुकी है पूछताछ
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि राज कुंद्रा और उमेश से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि ईडी पूछताछ कर चुकी है। राज कुंद्रा ने विदेश में फैले अपने व्यवसाय के बारे में भी दिल्ली पुलिस को जानकारी है।

राज कुंद्रा ही मालिक क्यों कहलाता था?
विशेष पुलिस आयुक्त ने मीडियाकर्मियों से ही ये सवाल पूछा कि राज कुंद्रा को ही क्यों आरआर का मालिक कहा जाता है, जबकि इस आरआर के चार मालिक हैं।

ये भी गौरतलब है कि आरआर को अभी तक राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की टीम बताया जाता था।

सिद्धार्थ त्रिवेदी भी स्पेशल सेल के ऑफिस आया था
दिल्ली पुलिस का गवाह बन चुका आरआर का क्रिकेटर सिद्धार्थ त्रिवेदी बुधवार को स्पेशल सेल के ऑफिस में आया  था।

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ और उमेश गोयनका को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने में काफी बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें