फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दूसरा' फिल्म की रिलीज पर नहीं लगेगी रोक: दिल्ली हाई कोर्ट से गांगुली को लगा झटका, याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई

Thu, 22 Oct 2026 08:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है।
  • गांगुली की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म दूसरा की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार किया है।
  • गांगुली ने की याचिका पर हालांकि, कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी, लेकिन फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगाई गई है। 
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की याचिका पर फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अदालत ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक नहीं लगा रहा है, लेकिन गांगुली की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को जारी रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

गांगुली ने क्यों किया अदालत का रुख 
सौरव गांगुली ने हाई कोर्ट का रुख करते हुए आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी पहचान और क्रिकेट करियर से जुड़े संदर्भों का इस तरह इस्तेमाल किया गया है जो उनके व्यक्तित्व और व्यावसायिक अधिकारों (पर्सनैलिटी एंड कमर्शियल राइट्स) का उल्लंघन करता है। गांगुली की याचिका में इंग्लैंड के खिलाफ 2002 के ऐतिहासिक नेटवेस्ट सीरीज फाइनल और लॉर्ड्स की बालकनी से भारत की जीत के बाद उनके जर्सी उतारकर जश्न मनाने का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। इस फिल्म में उनकी कप्तानी को भी दर्शाया गया है। 
विज्ञापन

क्या है गांगुली की याचिका 
पूर्व भारतीय कप्तान ने फिल्म के माध्यम से उनके व्यक्तित्व के पहलुओं के कथित अनधिकृत व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ कानूनी सुरक्षा की मांग की है। इस विवाद ने इस बात पर बहस छेड़ दी है कि फिल्म निर्माता किसी खिलाड़ी के जीवन, उपलब्धियों और सार्वजनिक रूप से चर्चित पलों को सिनेमाई रूप देते समय, उनकी सीमाओं का कितना ध्यान रखें और कब ऐसे संदर्भ अधिकारों के हनन के दायरे में आते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ 2002 के नेटवेस्ट सीरीज फाइनल में भारत की जीत के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर गांगुली का जर्सी उतारकर जश्न मनाना भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार और ऐतिहासिक पलों में शुमार है। उनकी कप्तानी में मिली यह जीत भारतीय टीम के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई थी। हाल के समय में अदालतों में व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां हस्तियां अपनी पहचान, नाम, छवि और अन्य विशेषताओं को अनधिकृत कमर्शियल इस्तेमाल से बचाने के लिए कानूनी कदम उठा रही हैं। फिलहाल फिल्म की तय समय पर रिलीज पर कोई रोक नहीं लगाई गई है और इस मामले पर अदालत में सुनवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें