फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: हैदराबाद ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा

Fri, 05 Apr 2019 08:38 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : pti
विज्ञापन

जॉनी वेयरस्टो (48) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने गुरुवार को इंडियन टी-20 लीग के 16वें मुकाबले में दिल्ली को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 9 गेंदें शेष रहते ही यह मैच 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। वहीं, इस सीजन में दिल्ली की यह तीसरी हार है।

विज्ञापन


इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 28 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 रन की शानदार पारी खेली।

दिल्ली के 129 रन के जवाब में हैदराबाद ने सधी शुरुआत की, लेकिन सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मेहमान टीम हैदराबाद को जॉनी बेयरस्टो के रूप में पहला झटका लगा। राहुल तेवतिया ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया।
विज्ञापन


बेयरस्टो ने 28 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर 64 रन का साझेदारी की। इसके बाद 7.6 ओवर में दिल्ली ने डेविड वॉर्नर (10) के रूप में हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। कागिसो रबाडा ने उन्हें क्रिस मॉरिस के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा।

12.6 ओवर में हैदराबाद को मनीष पांडे (10) के रूप में तीसरा झटका लगा। तेज गेंदबाज इशआंत शर्मा ने उन्हें डीप स्क्वायर पर पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 15वं ओवर की तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने विजय शंकर (16) को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। 

16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दीपक हुड्डा के रूप में हैदराबाद को पांचवीं झटका लगा। लामीछाने ने उन्हें रबाडा के हाथों कैच आउट कराया।  मोहम्मद नबी (17*) के साथ यूसुफ पठान 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

शिखर धवन - फोटो : file photo
इससे पहले दिल्ली ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 130 रन का लक्ष्य रखा था। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 रन बनाए। इशांत शर्मा (0) और अक्षर पटेल (23)  क्रीज से नाबाद लौटे। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर, नबी और सिद्धार्थ कौल ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा राशिद खान और संदीप शर्मा के खाते में एक-एक विकेट आया।

दिल्ली की टीम को पहला झटका ओपनर पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। हैदराबाद के कप्तान भुवेश्वर कुमार ने शॉ को 11 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर डगआउट का रास्ता दिखाया। टीम को दूसरा विकेट शिखर (12) के रूप में गिरा। शिखर धवन को मोहम्मद नबी ने संदीप शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद क्रीज पर कप्तान अय्यर का साथ देने उतरे ऋषभ पंत भी सस्ते में आउट होकर डगआउट निकल लिए। पंत 5 रन के स्कोर पर नबी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर हूडा को अपना कैच थमा बैठे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे राहुल तेवतिया और कॉलिन इनग्रम भी कप्तान अय्यर का साथ न दे सके। राहुल तेवतिया (5) संदीप शर्मा का शिकार बने। वहीं इनग्रम (5) को सिद्धार्थ कौल ने क्रीज से चलता किया। तेवतिया का कैच नबी और इनग्रम का कैच मनीष पांडेय ने पकड़ा।

आखिर में क्रिस मॉरिस और अक्षर पटेल ने कुछ अच्छे शॉट खेले। मॉरिस 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर भुवनेश्वर का शिकार हो गए। दिल्ली का आखिरी विकेट कागिसो रबाडा (3) के रूप में गिरा।
विज्ञापन

दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद की टीम बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरी, जबकि दिल्ली ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए। हनुमा विहारी, अमित मिश्रा और हर्षल पटेल की जगह अमित तेवतिया, अक्षर पटेल और इशांत शर्मा को टीम में एंट्री मिली है।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैदराबाद के खिलाफ इंडियन टी-20 लीग मैच से पहले दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को निचले क्रम के अनियमित प्रदर्शन की समस्या से पार पाना होगा। पंजाब के खिलाफ निचले क्रम के बल्लेबाज टिक नहीं सके। इससे पहले कोलकाता के खिलाफ भी यही हाल हुआ था। दूसरी ओर लगातार दो जीत दर्ज करके हैदराबाद के हौसले बुलंद हैं। 

इस प्रकार हैं दोनों टीमें
हैदराबाद: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद नबी, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, राशिद खान, संदीप शर्मा, विजय शंकर।

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्ताान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, ऋषभ पंत, संदीप लमिछने, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें