दक्षिण अफ्रीका के रफ्तार के सौदागर कासिगो रबाड़ा के आईपीएल के शुरू होने से पहले, सीजन के अधबीच ऑलराउंडर पेसर क्रिस मॉरिस के हटने, निजी परेशानियों के चलते मोहम्मद शमी के बमुश्किल चार मैचों खेलने और बल्ले और टीम के नाकाम रहने से गौतम गंभीर के कप्तानी छोडने से दिल्ली डेयरडेविल्स सही संयोजन के लिए तरसती रह गई।
एक सेंचुरी और तीन हाफ सेंचुरी सहित दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋषभ पंत (521 रन) , सीजन के अधबीच कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर(354 रन) और पृथ्वी शॉ (छह मैच, 214 रन) की युवा तुर्कों की दिल्ली की त्रिमूर्ति को खुल कर बल्लेबाजी कर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी कर 200 रन के पार पहुंचा ही सकती है।
साथ ही ये तीनों लक्ष्य का पीछा कर दिल्ली को बड़े लक्ष्य को दिला कर जिताने का दम रखते हैं। दिल्ली को आरसीबी के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज उमेश यादव (14 विकेट), तेज गेंदबाज क्रिस वॉक्स (8 विकेट) , कंजूस कलाई के स्पिनर यजुवेंद्र चहल (आठ विकेट), यंग मोहम्मद सिराज (7 विकेट) से चौकस रहना होगा। आरसीबी की बल्लेबाजी अपने और टीम इंडिया के कप्तान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली (396 रन) और किसी भी गेंदबाज की किसी भी पिच पर धुनाई का दम रखने वाले एबी डिविलियर्स (286)और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक (201) पर निर्भर है।
दिल्ली को रफ्तार के सौदागर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (13 विकेट) और लेग स्पिनर अमित मिश्रा (छह विकेट) के साथ तेज गेंदबाज आवेश खान के साथ लियाम प्लेंकेट की बजाय मोहम्मद शमी को उतार कर विराट और डिविलियर्स के विकेट सस्ते में निकालने की रणनीति बनाकर उतरना चाहिए।
दिल्ली ही अन्य नहीं अन्य टीमों के पास भी प्ले ऑफ में पहुंचने का मौका होगा और इसके लिए उन्हें भी लीग मैचों की समाप्ति पर कम से कम 12 अंक तो हासिल करने ही होंगे। दिल्ली को इसके लिए सब कुछ भुलाकर अपने बाकी तीनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। सनराइजर्स 11 मैचों से 18 अंकों और चेन्नै 10मैचों से 14 अंकों के साथ प्ले ऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं।
दिल्ली प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह चाहेगी कि इन दोनों टीमें से अंकों के आधार पर अन्य टीमें आगे नहीं निकले। इसके लिए सनराइजर्स और चेन्नै की टीमें दिल्ली को छोड़ कर बाकी दोनों मैच जीते। पहले ही 10 मैचों से 12 अंकों पर पहुंच चुकी किंग्स इलेवन अपने बाकी चारों मैच हार जाए। इसके लिए जरूरी है केकेआर और मुंबई भी 12 अंकों पर पहुंचे और ये दोनों टीमें अपने बाकी मैच नहीं जीते। ऐसे में मुंबई और दिल्ली यह कामना करेगी राजस्थान रॉयल्स केकेआर को 12 अंकों से ज्यादा हासिल करने से रोके।
संभावित टीमेंः-
दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, लैम प्लंकेट, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम और ट्रेंट बोल्ट।
आरसीबी: पार्थिव पटेल, मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, मोइन अली, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टीम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेन्द्र चहल।