पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स के 211रन के विशाल स्कोर के जवाब में अत्यंत निराशाजनक आगाज के बावजूद पंत और विजय शंकर की तूफानी पारियों से दिल्ली ने 20 ओवर में 195 रन तक पहुंच कर एकबारगी तोचेन्नई के धोनी (कुल 413 रन) जैसे कैप्टन कूल को खासे दबाव में ला लिया दिया था। आईपीएल 11 में अब तक कुल जड़ी चार सेंचुरी में से दोचेन्नई के शेन वॉटसन (कुल 424 रन) और अंबाटी रायुडू (कुल 535) ने जड़ी हो लेकिन इस बार का सर्वोच्च वैयक्तिक स्कोर दिल्ली के ऋषभ पंत (128*) के नाम है।
देश और दुनिया के छोटे फॉर्मेट के सबसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज चेन्नई के कप्तान धोनी और आने वाले पीढ़ी के उन्हीं के अंदाज में विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर दिल्ली के ऋषभ पंत के बीच संभावित रोचक संघर्ष राजधानी के क्रिकेट फैंस को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर खींच लाने के लिए पर्याप्त होगा। फिलहाल ऋषभ पंत सेचेन्नई के रायुडू 47 रन से पीछे हैं।
ऋषभ पंत, वॉटसन रायुडू इस आईपीएल सीजन में अपनी दूसरी सेंचुरी जडने की कोशिश कर नया इतिहास लिखने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के इस आईपीएल के सबसे कामयाब और कंजूस तेज गेंदबाज ट्रृंट बोल्ट (12 मैच, 15 विकेट) और अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (8 मैच, 6विकेट)के साथ दूसरे छोर से वांछित सहयोग नहीं मिल पाया।
दिल्ली के गेंदबाज बोल्ट, अमित मिश्रा के साथ दूसरे छोर पर के साथ नेपाल के यंग लेग स्पिनर संदीप लमिछने, ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा और विजय शंकर के सामने खासतौर पर चेन्नई के रायुडू, धोनी और वॉटसन को सस्ते में पैवलियन लौटाने की चुनौती होगी। तभी दिल्ली की टीम चैन्ने को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक सकती है।
संभावित टीमेंः-
दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, अभिषेक शर्मा, जूनियर डाला और ट्रेंट बोल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स : शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, दीपक चहर, हरभजन सिंह, डेविड विली शार्दुल ठाकुर।