फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: दिल्ली डेयरडेविल्स ने डुमिनी की जगह बेन हिलफेनहास को शामिल किया

Sat, 08 Apr 2017 04:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
बेन हिल्फनहॉस - फोटो : Zimbio
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज जेपी डुमिनी की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन हिलफेनहास को शामिल किया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दो सत्र खेलने वाले 34 वर्षीय बेन इस वर्ष दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़ने वाले पैट कमिंस के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए हैं। हिलफेनहास ने पिछले वर्ष प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
विज्ञापन


10वें संस्करण की शुरुआत से पहले दक्षिण अफ्रीकी बाएं हाथ के बल्लेबाज ने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बहरहाल, हिलफेनहास का इस साल  बिग बैश लीग में प्रभावीशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने मेलबर्न स्टार्स का प्रतिनिधित्व करते हुए करीब 21 के औसत से 20 विकेट लिए।

हिलफेनहास ने आईपीएल में 17 मैच खेले और 22 विकेट लिए। अब जब हिलफेनहास को डेयरडेविल्स ने शामिल कर लिया है तो उनका अगला लक्ष्य एकादश में स्थान हासिल करना होगा। क्रिस मोरिस और सैम बिलिंग्स के रूप में दो विदेशी खिलाड़ियों का दिल्ली डेयरडेविल्स में खेलना तय माना जा रहा है। उनके सामने कागिसो रबाडा की कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें