पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को मार्टिन गुप्टिल और ऋद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी ने जोरदार शुरुआत दिलाई। मगर चौथो ओवर की पहली गेंद पर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने हैदराबाद को पहला झटका दिया। शर्मा ने ऋद्धिमान साहा (8) को मिड ऑफ पर तैनात कप्तान अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए गुप्टिल और साहा के बीच 31 रन की साझेदारी हुई।
साहा के आउट होने के बाद 6.3 ओवर में हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के रूप में दूसरा झटका लगा। अमित मिश्रा ने गुप्टिल को डीप मिडविकेट पर तैनात फिल्डर कीमो पॉल के हाथों कैच आउट कराया। गुप्टिल ने 19 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 36 रन की आक्रामक पारी खेली।
इसके बाद 13.3 ओवर में कीमो पॉल ने हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। पॉल ने मनीष पांडे को शेरफेन रदरफोर्ड के हाथों कैच आउट कराया। पांडे ने 36 गेंदों में 3 चौके की मदद से 30 रन बनाए।15.5 ओवर में इशांत शर्मा ने हैदराबाद को कप्तान केन विलियमसन (28) के रूप में चौथा झटका दिया। शर्मा ने केन को क्लीन बोल्ड किया। वह 28 रन बनाकर चलते बने। वहीं, दिल्ली की तरफ से कीमो पॉल ने 3, इशांत शर्मा ने 2 जबकि ट्रेंट बोल्ट और अमित मिश्रा ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए कॉलिन इनग्राम की जगह कॉलिन मुनरो को शामिल किया है। वहीं, हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। केन ने युसूफ पठान की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
दिल्ली : पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, कीमो पॉल,अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, इशांत शर्मा
हैदराबाद: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मार्टिन गुप्टिल, मनीष पांडे, केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, बासिल थंपी