आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे को टीम में शामिल किया है। वोक्स ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रही लीग से नाम वापिस ले लिया है। टीम ने वोक्स के नाम वापिस लेने के कारणों का खुलासा नहीं किया।
नोर्जे का यह पहला आईपीएल होगा जो पिछले सत्र में कंधे की चोट के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल सके थे। नोर्जे ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'मैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर खुश हूं। यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा।