नोर्जे ने पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और छह टेस्ट, सात वनडे तथा तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं। वह इस साल दक्षिण अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुने गए। वोक्स को दिल्ली टीम ने पिछले साल नीलामी में डेढ करोड़ रूपये में खरीदा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे को टीम में शामिल किया है। वोक्स ने 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रही लीग से नाम वापिस ले लिया है। टीम ने वोक्स के नाम वापिस लेने के कारणों का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
नोर्जे का यह पहला आईपीएल होगा जो पिछले सत्र में कंधे की चोट के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेल सके थे। नोर्जे ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'मैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़कर खुश हूं। यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा।