फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: भविष्य में भारत के लिए खेलना चाहते हैं अभिषेक पोरेल, फिलहाल नजरें दिल्ली के लिए आईपीएल खिताब पर

Wed, 23 Apr 2025 02:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पोरेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 गेंदों पर 51 रन बनाए थे और टीम को मिली जीत में अहम योगदान दिया था। 
विज्ञापन
अभिषेक पोरेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाजी अभिषेक पोरेल का सपना भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है, लेकिन उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान दिल्ली के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर केंद्रित है। पोरेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 गेंदों पर 51 रन बनाए थे और टीम को मिली जीत में अहम योगदान दिया था। 
विज्ञापन

सहायक स्टाफ का है समर्थन 
पोरेल ने कहा, जाहिर है कि हम प्रत्येक पारी का आनंद लेता हूं और हर पारी में विकसित होने की कोशिश करता हूं। भविष्य के लिए मेरी रणनीति भारत का प्रतिनिधित्व करना है और देश के लिए लंबे समय तक खेलना है। लेकिन मेरा फिलहाल ध्यान आईपीएल ट्रॉफी पर केंद्रित है। मैं किस तरह टीम के लिए ट्रॉफी जीत सकता है और किस तरह दिल्ली कैपिटल्स के लिए योगदान दे सकता हूं, बस इस बारे में सोच रहा है। मेरे लिए अभी यही मायने रखता है। मैं और सहायक स्टाफ मेरे खेल को समझते हैं। सहायक स्टाफ हमेशा मुझसे स्वतंत्र होकर खेलने और किसी तरह की चिंता नहीं करने के लिए कहता है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल ने आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा; दिल्ली की जीत में चमके

दहिया बोले- लखनऊ ने खोई लय 
लखनऊ के सहायक कोच विजय दहिया ने कहा कि उनकी टीम ने शानदार शुरुआत के बाद पारी के दूसरे भाग में लय खो दी। उन्होंने कहा, आप देख सकते हैं कि हमने नौ ओवरों में 80 से अधिक रन बनाए। वहां से हमने लय थोड़ी खो दी। हमारे पास लय थी और हमें उसका फायदा उठाना चाहिए था। मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने परिस्थितियों का बेहतर आकलन किया। उन्होंने बहुत अच्छी वापसी की।
विज्ञापन

मैच का हाल
मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में छठी जीत दर्ज की।  लखनऊ ने इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं और वह गुजरात टाइटंस के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें