बीसीसीआई ने जारी विज्ञप्ति में क्या कहा?
बीसीसीआई ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 29 के दौरान धीमी ओवर-गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अक्षर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'
IPL 2025: 'मुझे एक और मौका..', 40 गेंद में 89 रन की पारी खेलने वाले करुण नायर का संघर्ष, पढ़कर हो जाएंगे भावुक
अब तक छह कप्तानों पर लगा जुर्माना
यह इस साल अब तक खेले गए 29 मैचों में छठी बार है जब किसी टीम के कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। बीसीसीआई ने सत्र शुरू होने से पहले नियमों में ढिलाई दी थी। कप्तानों को बैन करने के प्रावधान को हटा दिया गया था। उसके बाद धीमी ओवर गति के लिए इसी सत्र की शुरुआत में मुंबई के कप्तान हार्दिक पर, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।
इसके अलावा राजस्थान को दूसरी बार दोषी पाए जाने पर कप्तान संजू सैमसन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना और इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगा था। अब इस फहरिस्त में अक्षर पटेल भी शामिल हो गए हैं। बीसीसीआई ने प्रतिबंध हटाकर नियमों में ढिलाई तो दी, लेकिन जुर्माने में कोताही नहीं बरती जा रही है।
DC vs MI: 'भूलना होगा', अक्षर ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; हार्दिक ने 37 वर्षीय इस बॉलर को बताया दमदार