फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्मुक्त चंद ने खेली आतिशी 53 रन की पारी, दिल्ली पहली बार बना सैयद मुश्तक अली टी20 चैंपियन

Fri, 26 Jan 2018 11:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली - फोटो : BCCI
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद की आतिशी अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में राजस्थान को 41 रन से मात दी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहली बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। उन्मुक्त चंद के अलावा दिल्ली के लिए गौतम गंभीर ने 27 रन की छोटी और अहम पारी खेली। 
विज्ञापन


मैच में दिल्ली को गौतम गंभीर और रिषभ पंत की जोड़ी मजबूत शुरुआत दिलाने में नाकाम रही। उनके दो विकेट सस्ते में निपटने के बाद छठे ओवर में उन्मुक्त चंद आए और अंत तक खेलकर नाबाद 53 रन बनाए। राजस्थान के लिए खलील अहमद और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट झटके।   
 



154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और लगातार अंतराल में अपने विकेट गंवाता रहा। राजस्थान की पूरी टीम 19.1 ओवर में 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से अदित्य गरवाल ने 52 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


दिल्ली के लिए कप्तान प्रदीप सांगवान, कुलवंत खेजरोलिया और पवन नेगी ने 2-2 विकेट झटके। बता दें कि दिल्ली ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है और प्रदीप सांगवान की कप्तानी में भी यह पहली जीत रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें