फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग-गंभीर के आगे नहीं टिका पंजाब

Mon, 18 Mar 2013 08:54 PM IST
गुड़गांव/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में पंजाब का दांव उल्टा पड़ गया और उसे दिल्ली के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरकीरत सिंह के 57, मयंक सिदाना के 35 और चंदन मदान के 33 रन की मदद से 6 विकेट पर 160 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

जवाब में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर दिल्ली के लिए जीत को आसान बना दिया। सहवाग ने 26 गेंद पर 36 जबकि गंभीर ने 68 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज की कमी खली
युवराज सिंह के प्रशंसक उन्हें पंजाब की ओर से खेलते हुए देखना चाहते थे। पर उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। बड़ी संख्या में दर्शक  इसलिए मैदान में पहुंचे थे कि उन्हें सहवाग और युवराज के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें