27 वर्षीय गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच में आठ विकेट चटकाए थे जिसमें अंतिम मैच में 31 रन देकर छह विकेट भी शामिल है। भारत ने वडोदरा में यह वनडे सीरीज 3-0 से जीतकर सफाया किया था।
भारतीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ स्वदेश में हाल में संपन्न सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आईसीसी की महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से पांचवें पायदान पर पहुंच गईं। शीर्ष-पांच में जगह बनाने वाली दीप्ति के अब 665 रेटिंग अंक हैं और वह चौथे स्थान पर चल रही दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप से 12 अंक पीछे हैं।
27 वर्षीय गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच में आठ विकेट चटकाए थे जिसमें अंतिम मैच में 31 रन देकर छह विकेट भी शामिल है। भारत ने वडोदरा में यह वनडे सीरीज 3-0 से जीतकर सफाया किया था। बल्लेबाजों की सूची में जेमिमा 537 अंक के साथ शीर्ष-20 में जगह बनाने के करीब हैं।