फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: घरेलू टूर्नामेंट में गरजा आर्यन जुयाल का बल्ला, यूपी ने चंडीगढ़ को चार विकेट से हराया

Tue, 31 Dec 2024 10:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विजयनगरम

सार

प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन ने 125 गेंदों में 116 रन की पारी। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा अभिषेक गोस्वामी (50) ने अर्धशतक लगाया जबकि रिंकू सिंह ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक सैनी को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
आर्यन जुयाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्यन जुयाल के शतक के दम पर उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप मुकाबले में चंडीगढ़ को चार विकेट से हराया। चंडीगढ़ 49.3 ओवर में 271 रन पर सिमट गया। शिवम भांबरी ने 68 गेंदों में 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उत्तर प्रदेश के लिए शिवम मावी ने 45 रन देकर चार विकेट चटकाए। आकिब खान और कप्तान रिंकू सिंह को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में उत्तर प्रदेश ने 46.5 ओवर में छह विकेट 275 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन ने 125 गेंदों में 116 रन की पारी। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा अभिषेक गोस्वामी (50) ने अर्धशतक लगाया जबकि रिंकू सिंह ने 36 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक सैनी को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें