क्या है मामला?
दक्षिण अफ्रीका की पारी में 16वां ओवर दीपक चाहर कर रहे थे। वह अपने ओवर की पहली गेंद करने के लिए तैयार थे, लेकिन स्टब्स पहले ही क्रीज से निकल गए। ऐसे में चाहर गेंद करने की बजाय रुक गए और स्टब्स को रन आउट करने का मौका उनके पास था। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और स्टब्स को सिर्फ वॉर्निंग देकर छोड़ दिया। इसके बाद मांकडिंग को लेकर बहस शुरू हो गई। स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी इस घटना पर मजे लिए।
IND-W vs UAE-W T20: भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, यूएई को 104 रन से हराया
दीप्ति के मांकडिंग करने पर हुआ था बवाल
भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में मांकडिंग के जरिए इंग्लैंड की चार्लोट डीन को आउट कर दिया था। यह इंग्लैंड का आखिरी विकेट था और डीन के रन आउट होते ही भारत यह मैच जीत गया। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों ने खेल भावना को लेकर दीप्ति की काफी आलोचना की थी। वहीं, भारतीय फैंस और पूर्व खिलाड़ियों ने दीप्ति का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने नियमों को अंदर रहकर मांकडिंग की है और इसमें कुछ गलत नहीं है।