फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepak Chahar Video: दीपक चाहर ने शेयर किया शादी के डांस का वीडियो, लिखा- क्रिकेट मैच से ज्यादा दबाव था

Sun, 19 Jun 2022 12:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी शादी के डांस का वीडियो शेयर करते हुए दीपक चाहर ने लिखा है कि इस दौरान उनके ऊपर क्रिकेट मैच से ज्यादा दबाव था। वीडियो में चाहर जया के साथ 'मिस खिलाड़ी चाहिए' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। 
 
विज्ञापन
दीपक चाहर और जया भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने शादी के लगभग तीन सप्ताह बाद डांस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चाहर अपनी पत्नी जया भारद्वाज के साथ रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है इस दौरान उनके ऊपर क्रिकेट मैच से ज्यादा दबाव था। दीपक चाहर ने एक जून को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी की थी। यह शादी उनके गृह नगर आगरा में हुई थी और क्रिकेट जगत की हस्तियां इस शादी का हिस्सा बनी थीं। 
विज्ञापन


अपनी शादी के डांस का वीडियो शेयर करते हुए दीपक चाहर ने हैशटैग के जरिए यह भी बताया है कि उन्हें मजबूरी में यह डांस करना पड़ा था और यही उनका पहला और आखिरी डांस था। इसके बाद वो डांस नहीं करेंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

मिस खिलाड़ी चाहिए गाने पर नाचे दीपक-जया
दीपक चाहर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपनी पत्नी जया भारद्वाज के साथ मिस खिलाड़ी चाहिए गाने पर डांस कर रहे हैं। यह गाना 1997 में आई फिल्म मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी का है, जिसमें अक्षय कुमार और जूही चावला मुख्य किरदार में थे। दीपक और जया ने इस गाने पर काफी रोमांटिक डांस किया और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। 

इसी वीडियो में जया अकेले डांस करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने इसके लिए बोल चूड़ियां, बोल कंगना गाने को चुना। यह गाना कभी खुशी कभी गम फिल्म का है, जिसमें शाहरुख खान, ऋतिर रोशन, करीना कपूर और काजोल जैसे सितारे मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा थे। 

चोट के बाद वापसी कर रहे हैं दीपक चाहर 
शादी के बाद दीपक चाहर क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। पीठ की चोट के चलते चाहर लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। वो आईपीएल 2022 में भी कोई मैच नहीं खेल पाए थे। 29 साल के दीपक ने अब वापसी की है और नेट्स में अभ्यास करते हुए अपना वीडियो भी शेयर किया था। चाहर ने अपना आखिरी मैच 20 फरवरी को खेला था। इसके बाद वो हैम्सट्रिंग की चोट के चलते बाहर हुए और वापसी के दौरान उनकी पीठ में भी चोट लगी। इस वजह से दीपक लंबे समय से कोई मैच नहीं खेले हैं। अब विश्व कप टीम में उनकी वापसी भी मुश्किल होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें