दीपक चाहर
- फोटो : ट्विटर
दीपक ने रविवार को नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले में 3.2 ओवर में सात रन देकर छह विकेट झटके और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का आंकड़ा अपने नाम कर लिया। दीपक ने तीन मैचों की सीरीज में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए कुल आठ विकेट झटके और आखिरी मैच में मैन ऑफ दी मैच के साथ मैन ऑफ दी सीरीज भी अपने नाम कर लिया।