फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर के घर में चोरी की कोशिश, 6 बदमाश गिरफ्तार

Wed, 17 Oct 2018 11:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepak chahar cricketer
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर दीपक चहर के आगरा स्थित घर में चोरी की कोशिश करने वाले छह बदमाशों को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश तब की जब मानसरोवर कॉलोनी स्थित घर में उनकी मां अकेली थीं। हालांकि, दीपक की मां की जागरूकता के चलते बदमाश अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
deepak chahar
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले दीपक का घर शाहगंज क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में है। घर में उनकी मां पुष्पा चहर रहती हैं। 11 अक्टूबर को वो घर में अकेली थीं। पति लोकेंद्र सिंह चहर दूसरे मकान पर गए थे। रात तकरीबन 10:30 बजे छह बदमाश आ गए। बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। 
विज्ञापन

3 of 6
दीपक चाहर - फोटो : ipl
इसके बाद छत और किचन की खिड़की को तोड़ने की कोशिश की। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पुष्पा जाग गईं। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इस पर वो अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। बदमाश भाग गए। इनमें से एक आरोपी रूपा उर्फ रूप किशोर को परिजनों ने पहचान लिया। 

4 of 6
deepak chahar cricketer
रूप मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच साथी भी पकड़े गए। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में रूप किशोर उर्फ रूपा, राजकुमार, विजय कुशवाहा, दशरथ, दीन दयाल उर्फ दीना और राकेश हैं। रूप किशोर पर दस मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
दीपक चाहर
आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक ऑटो, एक प्रोजेक्टर, दो प्रिंटर, चार सीपीयू, पांच मोनीटर, तीन सिलेंडर, एक कुकर, एक मिक्सी, चार कंबल, सोने-चांदी के जेवरात और 3050 रुपये बरामद किए गए  हैं। आरोपी दिन में रेकी करते थे। चाय के खोखो पर बैठ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिकेटर दीपक चाहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान कॉलोनी और मोहल्लों में घूमते हैं, जिन घरों में ताला लगा होता है, उन्हें चिह्नित कर लेते हैं। रात में वारदात करते हैं। दीपक चहर के घर में भी डकैती की योजना बनाई थी। कई दिन से रेकी कर रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें