फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का यह पूर्व बल्लेबाज बना अफगानिस्तान का हेड कोच

Tue, 10 Oct 2017 04:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
डीन जोंस - फोटो : zee news
विज्ञापन
ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व बल्‍लेबाज और कमेंनटेटर डीन जोंस को अफगानिस्तान का अंतरिम कोच बनाया गया है। 20 अक्टूबर से हांगकांग में खेले जाने वाले आगामी इंटरकांटिनेंटल कप में वो कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस बात की जानकारी जोंस ने खुद ट्विटर के जरिए दी।
विज्ञापन


जोंस ने ट्वीट कर कहा, मुझे यह सुनकर बहुत अधिक प्रसन्नता हो रही है कि मैं हांगकांग टूर के लिए अफगानिस्तान टीम का हेड कोच रहुंगा।' फिलहाल जोंस भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टी 20 सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।

पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने निकाली भड़ास, शेयर की भारतीय नक्‍शे की आपत्तिजनक तस्वीर   
  @ACBofficials I am pleased to announce that I will be Afghanistan  interim Head Coach for their Tour to Hong Kong #shouldbefun — Dean Jones (@ProfDeano) October 9, 2017
विज्ञापन

पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल, टेस्ट के बाद वनडे खिलाड़ियों पर गिरी गाज 

बता दें कि कोच पद की रेस में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ भी थे। हालांकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कैफ को ना चुनकर 56 वर्षीय जोंस को चुना है। गौरतलब हो कि क्रिकेट की दुनिया में अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाने वाली अफगानिस्तान की टीम को हाल ही में टेस्ट टीम का दर्जा मिला है। अफगानिस्तान ने जो कामयाबियां हासिल की हैं उसमें उनके कोच लालचंद राजपूत का भी खास योगदान रहा है। जोंस से पहले लालचंद अफगानिस्तान के कोच रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें