फिरोजशाह कोटला पर टी-20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी को लेकर मंडरा रहे खतरे के बादल फिलहाल छंट गए हैं।
दक्षिण दिल्ली नगर निगम की ओर से बुधवार को सशर्त डीडीसीए को मंजूरी प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस बारे में डीडीसीए की ओर से बीसीसीआई को सूचित कर दिया गया है।
डीडीसीए का दावा है कि बोर्ड की ओर से उन्हें मैचों की मेजबानी पर काम करने की हरी झंडी दे दी गई है। खास बात यह है कि कोटला में होने वाले वर्ल्ड कप के10 मुकाबले हाईकोर्ट के सेवानिवृत चीफ जस्टिस मुकुल मुद्गल की अगुवाई में होंगे।
डीडीसीए के ट्रेजरॉर रविंदर मनचंदा के मुताबिक एसडीएमसी ने उन्हें मंजूरी दे दी है, जिसमें कहा गया है कि 20 दिनों कोटला में लटके पड़े कार्यों को निपटाया जाए।
उन्होंने यह भी कहा, वरना डीडीसीए की ओर से जमा किए गए 50 लाख रुपये के बांड कैश करा लिए जाएंगे। मनचंदा का दावा है कि एसडीएमसी ने जिन कार्यों को करने को कहा है उन्हें 10 दिनों के अंदर ही पूरा करा लिया जाएगा।
कोटला में छह महिलाओं के और चार पुरुषों के टी-20 मुकाबले होने हैं।